जरा हटके

आतिशबाजी का शौक पड़ा भारी, देखें फनी वीडियो

Gulabi
20 Sept 2021 7:45 PM IST
आतिशबाजी का शौक पड़ा भारी, देखें फनी वीडियो
x
अगर आप इंटरनेट की दुनिया में एक्टिव रहते हैं तो यहां आए दिन मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं

अगर आप इंटरनेट की दुनिया में एक्टिव रहते हैं तो यहां आए दिन मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें कई चीजें हंसाने वाली होती है, तो कई चीजों को देखकर हैरानी भी होती है. एक ऐसा ही मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें आतिशबाजी का शौक होता है. ये लोग पटाखों के साथ कई बार ऐसे स्टंट करते है. जिन्हें देखकर दुनिया हैरान रह जाती है, लेकिन कई बार इन लोगों का खेल इन्हीं पर ही उल्टा पड़ जाता है. हाल ही के दिनों में भी कुछ ऐसा ही सामने आया है.
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीन लोग एक बाल्टी की मदद से रॉकेट को आसमान में उड़ाने की कोशिश करते हैं. वह सभी बाल्टी के अंदर रखे पटाखों को जलाकर वहां वो तेजी से भागते हैं, और धमाके के साथ बाल्टी हवा में उड़ जाती है और एक लड़के के सर पर जा गिरती है, बाकी दो लड़के तो बच जाते हैं.
ये देखिए वीडियो

सोशल मीडिया पर लोग इस फनी वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कराई. एक यूजर ने कहा, ' ये शख्स अगली बार मुर्गा छाप जलाने से पहले भी सौ बार सोचेगा.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ' आतिशबाजी के साथ स्टंट करने से पहले हमे एक बार अपनी सुरक्षा का ध्यान जरूर रखना चाहिए.' इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस वीडियो की मजेदार अंदाज में कमेंट्स किए.
Next Story