जरा हटके

15 सेकेंड में खोज निकालें सांप, कुछ ही लोग ढूंढ पाए जवाब; फोटो हुई वायरल

Tulsi Rao
14 Sept 2022 5:59 PM IST
15 सेकेंड में खोज निकालें सांप, कुछ ही लोग ढूंढ पाए जवाब; फोटो हुई वायरल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Viral Puzzle Photo: सोशल मीडिया पर कई तरह की फोटोज और वीडियोज पोस्ट (Post) किए जाते हैं. इनमें से कुछ फोटोज पहेलियों की तरह होती हैं. इस तरह की पहेलियों (Puzzles) को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है. आपको बता दें कि इन इल्यूजन्स की वजह से आपका दिमाग (Brain) गुमराह हो जाता है और सही जवाब नहीं ढूंढ पाता है. ऐसी ही एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो में से आपको एक सांप (Snake) ढूंढ निकालना है.

15 सेकेंड में खोज निकालें सांप
इस फोटो को गौर से देखें और एक सांप को ढूंढने की कोशिश में जुट जाएं. लेकिन सही जवाब ढूंढने से पहले अपने मोबाइल फोन (Mobile Phone) में 15 सेकेंड का एक टाइमर जरूर सेट कर लें. दिए गए समय में बहुत ही कम लोग इस पहेली (Puzzle) को सॉल्व कर पाए. लगातार फोटो को गौर से देखने पर आपको सही जवाब मिलने की संभावना बढ़ सकती है.
कुछ ही लोग ढूंढ पाए जवाब
कई लोगों ने सांप को ढूंढने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया. अगर आपको अभी भी सांप नहीं मिल रहा है तो आपको एक हिंट (Hint) दे देते हैं. बता दें कि सांप सफेद रंग का है और झाड़ियों (Bushes) की बाईं तरफ है. अगर आपको अब भी इस फोटो में छिपा सांप नहीं दिखा तो हम आपको सही जवाब (Correct Answer) बताते हैं. नीचे दी गई फोटो में सांप की लोकेशन दिखाई गई है.
फोटो हुई वायरल
इस फोटो ने सोशल मीडिया (Social Media) पर धूम मचाई हुई है. ऑप्टिकल इल्यूजन्स इतने मजेदार होते हैं कि लोग इन्हें सॉल्व करना पसंद करते हैं. इतना ही नहीं लोग इन्हें सॉल्व करने के बाद खुद को ज्यादा जीनियस (Genius) समझने लगते हैं. अगर आपने भी इस पहेली को सुलझा लिया तो इसका मतलब है कि आपका दिमाग और आंखें काफी तेज हैं.
Next Story