जरा हटके

16 मंजिला इमारत में भड़की भयंकर आग...ऐसा तांडव मचाया की हड़कंप मचा..तबाही का VIDEO

jantaserishta.com
12 March 2023 1:37 PM IST
16 मंजिला इमारत में भड़की भयंकर आग...ऐसा तांडव मचाया की हड़कंप मचा..तबाही का VIDEO
x
16 मंजिला इमारत में लगी आग.
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| कराची के मुख्य मार्ग शरिया फैसल पर एक 16 मंजिला इमारत में आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। जियो न्यूज ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी इश्तियाक अहमद के हवाले से बताया कि शनिवार की रात शार्ट सर्किट के कारण इमारत के पैनाफ्लेक्स में लगी आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।
सहायक आयुक्त फिरोजाबाद उमामाह सोलंगी ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सोलंगी ने कहा कि अवैध साइन बोर्ड के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सिंध प्रांत के गवर्नर कामरान टेसोरी ने इस घटना पर रिपोर्ट मांगी है।
आग बुझाने के लिए दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।
एक अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर इमारत से सटे पेट्रोल पंप को भी बंद कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story