जरा हटके

मादा कछुए की हुई मौत, वैज्ञानिक ने उसके अंडों को दिया नया जीवन

Gulabi
4 Aug 2021 9:56 AM GMT
मादा कछुए की हुई मौत, वैज्ञानिक ने उसके अंडों को दिया नया जीवन
x
मादा कछुए के अंडों को दिया नया जीवन

इंसान को कई बार गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण बेचारे जानवरों को बड़ी दिक्कतें होती हैं। लेकिन कुछ लोग जिंदगी को जिम्मेदारी के साथ जीते हैं। अमेरिका के एक वैज्ञानिक ने जब देखा कि एक मादा कछुए के कई अंडे सड़क पर पड़े हैं, तो वो उन्हें अपने घर ले आए। फिर उन्होंने उनके साथ जो किया उसे देखकर लोग उनकी तारीफ किए बगैर नहीं रह पा रहे।


Dr Eric C Martens, अमेरिका के मिशिगन के रहने वाले हैं। पेशे से वो एक वैज्ञानिक हैं। उन्होंने यह सारी जानकारी एक ट्विटर थ्रेड के जरिए दी। उन्होंने बताया कि वो अपने काम से घर लौट रहे थे, तभी उन्हें रिलाइज हुआ कि एक किसी कार ने मादा कछुए को मार दिया है। उसके अंडे वहीं पास में पड़े थे। उनके मुताबिक, यह मादा उस वक्त अपने अंडों के सुरक्षित स्थान खोज रही होगी जब यह हादसा हुआ होगा।

इसके बाद वो कछुए के सात अंडों को अपने घर ले आए। इस दौरान बहुत तेज तूफान आया। उनके मुताबिक, इसी कारण यह मां अपने अंडों को सुरक्षित जगह लेकर जाना चाहती होगी।

तकरीबन दो महीनों तक उन्होंने अंडों को एक उचित वातावरण में रखा। इसके बाद इन अंडों में से कछुए बाहर निकलने लगे। पोस्ट में एरिक ने लिखा कि वो इन्हें थोड़ा बड़ा करके फिर वहीं छोड़ेंगे जहां से इनकी मां आई थी।

एरिक ने इस तस्वीर में नवजात कछुए को अपने हाथ में रख रखा है।
एरिक ने जिस तरह से इन अंडों को बचाकर उनमें से एक नया जीवन पैदा कर दिया, उसे देख लोग भावुक हो गए। उन्होंने एरिक के इस इंसानियत भरे कारनामे को लेकर तालियां ठोकी।
एरिक ने बता दिया कि हम इंसान करने को कुछ भी कर सकते हैं, किसी भी जानवर की जान बचा सकते हैं लेकिन हम बस आगे बढ़ जाते हैं और इंसानियत कहीं पीछे छूट जाती है।
Next Story