जरा हटके

महिला न्‍यूज एंकर ने दिया अजीबोगरीब तर्क, शो के दौरान सन्न रह गए लोग

jantaserishta.com
7 Jan 2022 4:06 PM IST
महिला न्‍यूज एंकर ने दिया अजीबोगरीब तर्क, शो के दौरान सन्न रह गए लोग
x
महिला पेशे से न्‍यूज एंकर है.

लंदन: एक महिला मां बन बनी है. लेकिन मां बनने से पहले प्रेग्‍नेंट होने का दावा हैरान करने वाला है. उसने दावा किया है क्योंकि उसने वेज खाना शुरू किया था, इसलिए वह प्रेग्‍नेंट हुई है. उसने ये दावा एक टीवी शो के दौरान किया. महिला पेशे से न्‍यूज एंकर है.

डेली स्‍टार के मुताबिक, इस महिला न्‍यूज एंकर का नाम एलेक्‍स जोंस (Alex Jones) है. वह मैटेरिनिटी ब्रेक के बाद BBC 1 के इवनिंग शो में लौटी थीं. एलेक्‍स जोंस ने अपनी प्रेग्‍नेंसी को लेकर अजीबोगरीब तर्क शो के दौरान दिया. उन्‍होंने कहा, वह अब वह पूरी तरह Vegetarian (शाकाहारी) हो गई हैं. इसी कारण वह प्रेग्‍नेंट हुईं. जब उन्‍होंने ये बात बोली तब उनके साथ स्‍टूडियो में एक्‍टर Ralph Little मौजूद थे. इसके बाद शो में मौजूद दूसरे गेस्‍ट भी हंसने लगे.
Ralph Little के सामने ही एलेक्‍स ने माना कि अब वेज हो गईं हैं. इस दौरान शो में उन्‍होंने ये भी माना कि वेज होना उतना आसान नहीं है. जितना उन्‍हें लगता था. ये काफी मुश्किल है. दरअसल, शो के दौरान Ralph Little ने मजाक में एलेक्‍स से कहा, अगर किसी से पूछना है कि वह शाकाहारी है या नहीं? तो वह (शाकाहारी शख्‍स) केवल तीन सेकेंड के अंदर इस बात को जाहिर कर देगा कि वह शाकाहारी है.
इसके बाद ही एलेक्‍स ने ये जाहिर किया, 'मैंने जब से वेज खाना शुरू किया, उसके बाद ही मैं प्रेग्‍नेंट हुई'. इस पर Ralph Little चौंके और कहा, मुझे नहीं लगता ऐसा हो सकता है, पर मैं कोई साइंटिस्‍ट भी नहीं हूं. हालांकि, एलेक्‍स की ये बात सुनकर शो में मौजूद लोग जमकर हंसने लगे.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story