जरा हटके

बच्ची के मुंह में पिता ने घुसा दी मौत, मां ने बनाया वीडियो, लोगों ने पेरेंट्स को जमकर कोसा

Gulabi
15 Feb 2022 2:03 PM IST
बच्ची के मुंह में पिता ने घुसा दी मौत, मां ने बनाया वीडियो, लोगों ने पेरेंट्स को जमकर कोसा
x
लोगों ने पेरेंट्स को जमकर कोसा
स्मोकिंग किसी के भी हेल्थ (Smoking Is Injurious To Health) के लिए सही नहीं है. सिगरेट के डिब्बे पर भी बड़े-बड़े अक्षरों में वार्निग लिखी हुई रहती है. इसके बावजूद लोग स्मोक करने से बाज नहीं आते. लोग सिगरेट, तंबाकू का सेवन कर अपनी जिंदगी खतरे में डालते रहते हैं.अब तो बाजार में ई-सिगरेट (E- Cigeratte) भी आ गए हैं. ये सिगरेट किसी भी प्रकार से बच्चों के सेवन के लिए तो नहीं है. हाल ही में सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक पिता ही अपनी बेटी को ई सिगरेट पिलाता दिखा.
फेसबुक पर Inforoadblock नाम के नाम के पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया. इसमें एक साल की बच्ची को उसके मुंह में सिगरेट दी गई. सबसे हैरानी की बात तो ये रही कि बच्ची ने ई सिगरेट को मुंह में खींचकर नाक से धुआं निकाल दिया. जिसने भी ये वीडियो देखा उसका खून खौल उठा. किसी को यकीन नहीं हो पा रहा था कि कोई कैसे ऐसी लापरवाही कर सकता है. बच्ची को अहसास भी नहीं है कि उसके मुंह में कितनी खतरनाक चीज दी गई है.



बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा ये वीडियो मलेशिया के सबाह का है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि इस बच्ची की उम्र एक साल के करीब होगी. बच्ची को उसके पेरेंट्स ही ई सिगरेट पिलाते रहे. बताया जा रहा है कि बच्ची को पिता ने सिगरेट पिलाई और मां इसका वीडियो बनाती रही. बच्ची ने मुंह से सिगरेट का कश अंदर लिया और नाक से धुआं निकल दिया. बच्ची के पेरेंट्स इसपर गर्व करते नजर आए. वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. लोगों ने इसपर कई तरह के कमेंट्स किये. कई ने पेरेंट्स को उनकी लापरवाही के लिए जमकर कोसा.
किड्स हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक़, ई सिगरेट्स हेल्थ के लिए काफी खराब है. इसमें निकोटिन काफी एडिक्टिव होता है. बच्चों की बॉडी में निकोटिन जाने से उनके दिमाग की ग्रोथ धीमी हो जाती है. साथ ही उनकी याद्दाश्त पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं और उनका मूड खराब रहने लगता है. ना सिर्फ मूड बल्कि बच्चों की बॉडी के अंदर निकोटिन काफी बुरा असर डालता है. ऐसे में एक मां-बाप द्वारा बच्चे को ई सिगरेट पिलाना लोगों को हैरान कर रहा है.
Next Story