जरा हटके

महंगे शौक! 80 वर्षीय बुजुर्ग के पास हैं 80 पोर्श कारें, कंपनी वाले भी हो गए फैन, कीमत उड़ा देंगी आपके होश

Gulabi
25 Dec 2020 2:58 PM GMT
महंगे शौक! 80 वर्षीय बुजुर्ग के पास हैं 80 पोर्श कारें, कंपनी वाले भी हो गए फैन, कीमत उड़ा देंगी आपके होश
x
80 वर्ष उम्र है और इस ऐज में उनके पास 80 लग्जरी पोर्श कारें हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वो कहते हैं ना कि उम्र तो महज एक नंबर है, अगर उसमें उलझे रहे तो जवानी-बुढ़ापे का खेल चलता रहेगा। शौक बड़ी चीज है। उसके सामने सब कुछ फीका। वियना के रहने वाले एक शख्स ओटोकार जे से की 80 वर्ष उम्र है और इस ऐज में उनके पास 80 लग्जरी पोर्श कारें हैं।






उम्र बढ़ने के साथ-साथ ही ओटोकार का पोर्श के प्रति क्रेज बढ़ता रहा। उन्होंने कई वर्षों में 80 पोर्श कारों की सीरीज को पूरा किया है। उन्होंने नीले रंग में पोर्श बॉक्सस्टर स्पाइडर कार खरीदी है। वो पोर्श को चलाते वक्त हाथ में सिगार लिए हुए खुली सड़क पर रफ्तार भरना पसंद करते हैं। पोर्श प्रशंसकों की अगर कोई सूची बने तो उसमें उनका नाम ऊपर आना तय है।

ओटोकार ने बताया कि पोर्श कार के लिए उनका जुनून लगभग 50 साल पहले शुरू हुआ था। उन्होंने अपने घर के पिछले हिस्से में इसे रफ्तार भरते देखा था। बस वहीं से उनके अंदर एक हलचल सी पैदा हो गई। उन्हें कार की रफ्तार से मोहब्बत हो गई। अगले कुछ वर्षों में उन्होंने पैसे बचाना शुरू कर दिए। फिर उन्होंने स्पीड येलो 911 ई खरीदी। ये उनकी पहली पोर्श कार थी।


ओटोकार ने धीरे धीरे कई वर्षों में एक 917, एक विंटेज आठ-सिलेंडर इंजन के साथ 910, 904 को अपने मूल फ्यूहरमन इंजन और 956 के साथ जोड़ा। उन्होंने 80 पोर्श कारों को खरीदा। अभी वो 38 कारों के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि वो हर दिन अलग-अलग पोर्श ड्राइव कर सकते हैं।


उन्हें सिर्फ वाहनों को खरीदने का जुनून नहीं है। बल्कि उन्हें ड्राइविंग का शौक भी है। कारों को रखने के लिए उन्होंने बड़ा गेराज बनवाया है। पूरी इमारत है जिसमें वो कारें पार्क करते हैं। इसे वो अपना 'लिविंग रूम' मानते हैं। उनके पास रेसिंग कार भी है। इस कार को बनाने वाली कंपनी भी ओटोकार का बेहद सम्मान करती है।


Next Story