जरा हटके

Ingland : लोगों के भिड़ के बिच, समुन्द्र के अंदर एक नाबालिग का Rape

Nil dhankar
22 July 2021 9:39 PM IST
Ingland : लोगों के भिड़ के बिच, समुन्द्र के अंदर एक नाबालिग का Rape
x
लंदन: इंग्लैंड (England) में एक नाबालिग से पानी के अंदर बलात्कार किया गया. आरोपी पाकिस्तानी मूल का बताया जा रहा है. जिस वक्त यह वारदात हुई

इंग्लैंड में एक नाबालिग से पानी के अंदर बलात्कार किया गया. आरोपी पाकिस्तानी मूल का बताया जा रहा है. जिस वक्त यह वारदात हुई, समुद्र तट पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी. पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ने के लिए लोगों से मदद मांगी है.

लंदन: इंग्लैंड (England) में एक नाबालिग से हजारों की भीड़ के सामने बलात्कार (Rape) हुआ, लेकिन किसी ने कुछ नहीं देखा. पीड़ित लड़की अपने दोस्तों के साथ समुद्र तट पर गई थी. वहीं एक लड़के ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपी ने पानी में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस इस संबंध में एक 17 वर्षीय लड़के की तलाश कर रही है, जो संभवतः पाकिस्तानी है.

Bournemouth शहर में हुई वारदात
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक,15 वर्षीय पीड़िता 18 जुलाई को इंग्लैंड के बोर्नमाउथ (Bournemouth) शहर के एक बीच पर अपने दोस्तों के साथ गई थी. यहां उसका सामना एक लड़के से हुआ, जो बोलचाल में पाकिस्तानी (Pakistani) लग रहा था. आरोपी पीड़िता को बातों में उलझाकर पानी में ले गया. जहां थोड़ी गहराई में पहुंचने के बाद उसने लड़की का बलात्कार किया. दिनदहाड़े हजारों लोगों की मौजूदगी में हुई इस वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी.
Next Story