जरा हटके

इमोशनल वीडियो : गरीब बच्चे को लड़के ने दिए खिलौने, साथ में खाए चिप्स

Rani Sahu
19 Jun 2021 12:07 AM IST
इमोशनल वीडियो : गरीब बच्चे को लड़के ने दिए खिलौने, साथ में खाए चिप्स
x
सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो जहां इमोशनल होते हैं,जिन्हें देखकर आंखों में आंसू आ जाते हैं. वहीं दूसरी ओर कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर हंसी नहीं रुकती. पर कई बार कुछ ऐसी घटनाएं देखने को मिल जाती हैं, जिससे आपका इंसानियत पर भरोसा बढ़ जाता है. ऐसा ही एक वायरल वीडियो में देख सकते हैं, जिसमें एक सफाई करने वाले लड़के के साथ कार में बैठे लड़के ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि कार साफ करने वाला एक लड़का सड़क पर खड़ा होता है, तभी ट्रैफिक की लाइट रेड हो जाती है और वहां एक कार आती है. जिसमें उसी की उम्र का एक और लड़का होता है. वह अपनी कार का शीशा नीचे करता है और फिर उससे बात करने लग जाता है. उसके बाद कार में बैठा बच्चा अपने खिलौने उसे खेलने के लिए भी देता है. बाद में जब कार साफ करने वाला बच्चा उसे खिलौने लौटाता है तो वो मना कर देता है.
इसके बाद, कार साफ करने वाला लड़का वहां से जाता है और फिर पास की दुकान से चिप्स का पैकेट लाकर कार वाले लड़के को खाने के लिए देता है. इसके बाद दोनों उस चिप्स के पैकेट में एक साथ खाते हैं. ग्रीन लाइट होने के बाद जब कार जाने लगती है तो दोनों एक दूसरे को बाय करते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
देखें वीडियो-

इस खूबसूरत वीडियो को ट्विटर पर buitengebieden नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब पॉपुलर हो रहा है. लोग ना सिर्फ इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन दे रहे हैं. लोग कार में बैठे लड़के की दरियादिली और भलाई की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Next Story