जरा हटके

शख्स के साथ खेलने को हाथी के बच्चे ने की शरारत, वीडियो देख आपका मूड बदल जाएगा

Shubhra Nandy
18 April 2021 4:00 PM IST
शख्स के साथ खेलने को हाथी के बच्चे ने की शरारत, वीडियो देख आपका मूड बदल जाएगा
x
सोशल मीडिया पर जानवरों और इंसानों की जुगलबंदी के मजेदार वीडियोज काफी पंसद किए जाते हैं. ये वीडियो कई बार हैरान कर देने वाले होते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर जानवरों और इंसानों की जुगलबंदी के मजेदार वीडियोज काफी पंसद किए जाते हैं. ये वीडियो कई बार हैरान कर देने वाले होते हैं तो वहीं कई बार इन वीडियोज को देखकर कई बार लोग हैरान हो जाते हैं तो वहीं कई बार इन्हीं वीडियोज से लोगों को जिंदगी का एक महत्वपूर्ण सबक मिल जाता है. ऐसा ही कुछ इन दिनों भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

हम सभी जानते हैं कि हाथियों को पृथ्वी पर सबसे ज्यादा समझदार जानवर माना जाता है. लेकिन ये भी इंसानों की तरह खूब शरारती होते हैं. शायद इसी कारण इनकी दोस्ती इंसानों से काफी जल्दी हो जाती है. इस विशालकाय जानवर की एक खासियत ये भी है कि जब यह मस्ती के मूड में होता है तो जमकर मस्ती करता है होने पर वह जमकर मस्ती भी करते हैं. इन दिनों इसी जानवर की एक मस्ती का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आपका मूड भी बदल जाएगा.
ये देखिए वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक किसी पार्क में आराम से बैठा हुआ होता है. इसके साथ ही युवक पास एक हाथी और उसका बच्चा खड़ा होता है. अचानक से हाथी का बच्चा युवक के पास पहुंच जाता है और उसके गले में अपनी सूंड़ फंसा देता है. जैसे अक्सर हमारे यार-दोस्त पीछे से आकर हमारे गले में हाथ डाल लेते हैं और फिर हालचाल पूछते हैं. हाथी का बच्चा भी कुछ ऐसा ही करता नजर आता है. वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि हाथी का बच्चा कह रहा हो कि उठो और मेरे साथ खेलने चलो.
इस वीडियो को शेयर करते हुए नंदीरॉक्स ने भी कुछ ऐसा ही कैप्शन दिया है. उन्होंने लिखा, हे मानव खेलो हमसे. जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो खबर लिखे जाने तीन हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही वीडियो को लोगों द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है और ये वीडियो ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.


Next Story