जरा हटके

15 फ़ीट गहरे कुएं में गिरा हाथी का बच्चा... रात भर तड़पता रहा...और फिर

Ritisha Jaiswal
11 April 2021 10:24 AM GMT
15 फ़ीट गहरे कुएं में गिरा हाथी का बच्चा... रात भर तड़पता रहा...और फिर
x
ओडिशा के मयूरभंज के लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक हाथी की बच्चे को नई जिंदगी दे दी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ओडिशा के मयूरभंज के लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक हाथी की बच्चे को नई जिंदगी दे दी। यहां एक हाथी का एक बच्चा रात के समय गलती से 15 फुट गहरे कुएं में गिर गया। वन और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने घंटो की कड़ी मेहनत के बाद उसे सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। अगर समय रहते उस पर ध्यान ना दिया होता ताे शायद उस बच्चे के साथ बड़ी घटना घट सकती थी।

जानकारी के अनुसार झारखंड से आया हाथियों का एक झुंड घने जंगल पार करने के बाद मयूरभंज गांव में दाखिल हुआ। झुंड तो आगे निकल गया लेकिन हाथी का बच्चा गलती से कुएं में गिर गया। वह रात भर उस कुएं में परेशान रहा। सुबह जब आस पास की लोगों की नजर उस पर पड़ी तो तुरंत उसे बचाने के लिए अभियान शुरु कर दिया गया।
पहले गांव के लोगों ने हाथी के बच्चे का बिहार निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता ना मिलने पर दमकल विभाग को बुलाया गया। सूचना मिलने पर वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और तेजी से राहत कार्य शुरू किया। कुएं के आसपास जेसीबी मशीन से खुदाई की गई और कड़ी मेहनत के बाद उसे बाहर निकाल लिया गया।


Next Story