जरा हटके
बुजुर्ग कपल ने ऐसा किया डांस, इंटरनेट पर छाया ये VIDEO
Shubhra Nandy
31 Jan 2021 10:40 AM IST

x
इंटरनेट की दुनिया कई रोचक वीडियो से भरी हुई है. लेकिन कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद दिल खुश हो जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो बड़ी तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| इंटरनेट की दुनिया कई रोचक वीडियो से भरी हुई है. लेकिन कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद दिल खुश हो जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो बड़ी तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. ये वायरल वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. जो भी शख्स इस वीडियो को देखगा यकीनन उसके चेहरे पर मुस्कान आ ही जाएगी.
दरअसल जो वीडियो इस बार धूम मचा रहा है, उसकी बात ही अलग है. इसकी वजह एक बजुर्ग कपल है और दूसरी 90 के दशक का एक शानदार गाना. जो हर शख्स ने अपनी जिंदगी में कभी न कभी जरूर गुनगुनाया होगा. कोलकाता के एक कैफे में जब एक बुजुर्ग कपल ने 'वो चली वो चली…' गाने पर डांस किया तो लोग उन्हें देखते रह गए. अगर आप भी इस डांस वीडियो को देखेंगे तो दिल करेगा कि बस देखते ही रहे.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @thebohobaalika ने शेयर किया. उनके मुताबिक, 'यह वीडियो कोलकता के हार्ड रॉक कैफे का है. जहां एक बैंड 90 के दशक के गाने बजा रहा था. तभी इस बुजुर्ग कपल ने इतना कमाल का डांस किया कि लोग उनके कायल हो गए. इसके बाद जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो लोगों ने तुरंत इस अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कराई.
अब आलम ये है कि यह वीडियो इंटरनेट पर छा चुका है. इसलिए जो भी इस वीडियो को देख रहा है, उनमें से ज्यादातर लोग इस पर कमेंट कर अपनी खुशी भी जाहिर कर रहे हैं. वायरल वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि यह बहुत प्यारा वीडियो है. वहीं कुछ यूजर्स बुजुर्ग कपल के शानदार डांस की तारीफ कर रहे हैं. जबकि बाकी लोगों ने लिखा कि इसे कहते हैं कि मोहब्बत में पूरी तरह डूब जाना.
Next Story





