जरा हटके
गमले में लगाया बैंगन का बीज, 70 दिन में उग आए...देखें वायरल VIDEO
Shubhra Nandy
25 Feb 2021 8:20 AM IST

x
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है,
जनता से रिश्ता वेबडेसक | सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक शख्स ने बैंगन (Brinjal) का केवल एक बीज गमले में लगाया और 70 दिनों में इस पौधे पर कई बैंगन उग आए. इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर कैसे एक ही बीज से गमले में इतने सारे बैंगन उग गए. यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो आईएएस अफसर डॉ. एमवी राव ने शेयर किया है. उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'प्रकृति का जादू.' इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कैसे एक शख्स पहले बैंगन को काटता है. फिर वो उसका एक बीज निकालता है और उसे गमले में दबा देता है. उसके बाद वह उसमें लगातार पानी देता है.
Although I've seen this miracle day in and day out in my garden, seeing this on time lapse is just all kinds of magical. pic.twitter.com/guLjBot7Vi
— Nandita Iyer (@saffrontrail) February 17, 2021
गमले में 6 दिन बाद ही एक छोटा सा पौधा निकल आता है. 30 दिन में पौधा काफी बड़ा हो जाता है. वहीं 50वें दिन से पेड़ में फूल भी आने लगते हैं. जबकि 60 दिन में सारे फूल पूरी तरह से खिल जाते हैं. 70वें दिन पेड़ में बैगन भी आ जाता है. ये अद्भूत वीडियो देखने के बाद कई लोग हैरान हैं. कुछ लोग इस नजारे को देखने के बाद प्रकृति की तारीफ कर रहे हैं.
यह वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़े जाएंगे कि भला केवल एक बीज से बैंगन का एक पेड़ कैसे निकल आया. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने तुरंत इस पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई. सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों की दिलचस्पी की वजह बना हुआ. अगर आप भी इस वीडियो को गौर से देखेंगे तो यही कहेंगे वाकई प्रकृति से सुंदर इस दुनिया में कुछ और नहीं.
Next Story





