जरा हटके

डॉगी ने खुद के लिए कुकीज बेक की, देखें वीडियो

Tara Tandi
4 Jun 2022 12:50 PM IST
Doggy baked cookies for herself, watch the video
x
सोशल मीडिया पर कुत्ते और बिल्लियों की वीडियो ट्रेंडिंग में बनी रहती है। काफी क्यूट डॉग्स भी सोशव मीडिया पर देखने को मिलते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सोशल मीडिया पर कुत्ते और बिल्लियों की वीडियो ट्रेंडिंग में बनी रहती है। काफी क्यूट डॉग्स भी सोशव मीडिया पर देखने को मिलते हैं। कई बार ये क्यूट कुछ करतब तो कभी सिर्फ क्यूटनेस ही लोगों का प्यार पाते है। ऐसे में एक शेफ डॉगी की वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में डॉगी अपने खाने के लिए कुकीज बेक करता हुआ नजर आ रहा है। इसके लिए उसने पूरा शेफ लुक अपनाया है और किचन में काम किया है।

वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेफ की ड्रेस में डॉगी बेहद क्यूट लग रहा है। वो एक किचन में खड़ा है, जहां अपने लिए कुकीज बनाने की तैयारी कर रहा है। सबसे पहले डॉगी कुकीज के लिए पेस्ट तैयार करता हुआ नजर आता है। जिसके बाद वो उसे बेक होने के लिए रख देती है। डॉगी ने जो कुकीज बनाई हैं, वो देखने में बाजार के डॉग फूड जैसा ही लग रहा है।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को कई पेजों से शेयर किया जा रहा है। काफी लोग वीडियो को देख रहे हैं तो काफी पोस्ट पर लाइक भी कर रहे हैं। काफी संख्या में लोग अपने रिएक्शन के साथ इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं। अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इ्ंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Next Story