जरा हटके
क्या आप भी सपने में दिखते हैं ढ़ेर सारे पैसे, जानें वजह
Ritisha Jaiswal
14 Aug 2022 2:45 PM GMT

x
सपने का वास्तविक जीवन से गहरा नाता है। स्वप्न शास्त्र में सपनों के बारे में विस्तार से बताया गया है
सपने का वास्तविक जीवन से गहरा नाता है। स्वप्न शास्त्र में सपनों के बारे में विस्तार से बताया गया है। खासकर, सपने में पैसे देखने का विशेष मतलब होता है। जानकारों की मानें तो सपने के दो कारण होते हैं। इनमें एक कारण Scientific Reason है। आसान शब्दों में कहें तो जब व्यक्ति की सोच किसी एक बिंदु पर हर समय केंद्रित रहती है। ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति को रात में समान यानी उससे मिलते-जुलते सपने आते हैं। हालांकि, स्वप्न शास्त्र में सपने के महत्व को बताया गया है। इस शास्त्र के अनुसार, हर सपने का मतलब होता है। अगर आपको भी सपने में ढ़ेर सारे पैसे दिखाई देते हैं, तो आइए इसका मतलब जानते हैं-
-अगर आप सपने में बैंक में पैसे जमा कर रहे हैं, तो यह सपना बहुत अच्छा माना जाता है। यह संकेत है कि आपको जल्द धन लाभ होने वाला है। अतः सपने में बैंक में पैसे जमा करना शुभ होता है।
-अगर सपने में कोई आपको करारे नोट देता है, तो यह संकेत है कि आपकी आर्थिक स्थिति जल्द ठीक होने वाली है। इससे आय बढ़ने के भी संकेत मिलते हैं।
-वहीं, सपने में पैसे खोना और खोए पैसा को ढूंढना शुभ नहीं होता है। यह संकेत है कि जल्द ही आप किसी शुभ काम में असफल हो सकते हैं। साथ ही पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें।
-अगर आप सपने में जमीन पर गिरे पैसे उठा रहे हैं, तो यह आपके लिए अलार्म समान है। इसके लिए जरूरी है कि अपने वास्तविक कार्य पर ध्यान कर भविष्य में कार्य करें।
- सपने में हवा में उछलते पैसे को पकड़ने का यह संकेत है कि आप अन्य लोगों को सलाह देने वाले हैं।
-सपने में पैसे खोना वास्तविक जीवन के लिए सही नहीं होता है। यह संकेत है कि आपकी लाइफ सही दिशा में नहीं जा रही है।
Next Story