जरा हटके

विकलांग बच्चे ने सिखाया जीने का सलीका, एक टांग से खेला फुटबॉल, देखें इमोशनल कर देने वाला VIDEO

Gulabi
10 Nov 2020 11:30 AM GMT
विकलांग बच्चे ने सिखाया जीने का सलीका, एक टांग से खेला फुटबॉल, देखें इमोशनल कर देने वाला VIDEO
x
जीना इसी का नाम है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जिंदगी में कई मौके ऐसे आते हैं जब आपको-हमको, हर किसी को जरूरत पड़ती है सोचने की। इंसान ये सोचता है कि वो क्या कर रहा है, या फिर क्या उसे करना चाहिए। एक उधेड़बुन चल जाती है। इंसान के सामने कई सवाल खड़े हो जाते हैं। कई बार तो बंदा खुद को कोसने लगता है। कई बार हार जाता है। पर इसी बीच कुछ असल जिंदगी के सीन सामने आ जाते हैं। जो आपको अहसास करवाते हैं कि जिनके साथ कुदरत ने, दुनिया ने इतनी बुरी की उन्होंने हार नहीं मानी। तो आप हार क्यों मानो। एक वीडियो सामने आया है। बैसाखी हाथ में लेकर बच्चा फुटबॉल खेल रहा है। जीना इसी का नाम है।

तो देखा कि कुणाल हाथ में बैसाखी थामें एक ही पैर से फुटबॉल की किक मारते हैं। यहां तक कि वो बड़े सही तरीके से फुटबॉल खेल रहे हैं। कुणाल की कहानी बताती है कि जिंदगी हारने का नाम तो नहीं। इतनी छोटी उम्र में महज 45 सेकेंड का ये वीडियो जिंदगी के प्रति ना जाने कितनों की सोच बदलने का दम रखता है। कुछ भी हो जाए दोस्तों लेकिन लाइफ में हिम्मत नहीं हारनी, बल्कि उसे एंजॉय करना है। सामना करना है उसका। क्योंकि वो भी एक पार्ट है लाइफ का।

Next Story