जरा हटके
हिरण अपनी बेवकूफी के कारण मगरमच्छ का हुआ शिकार, VIDEO देख हैरान हुए लोग
Shubhra Nandy
10 March 2021 10:26 AM IST

x
सोशल मीडिया पर जानवरों का वीडियो लोगों को बहुत ही पसंद अता है
जनता से रिश्ता वेबडेसक | सोशल मीडिया पर जानवरों का वीडियो (Animals Video) लोगों को बहुत ही पसंद अता है, इसलिए आए दिन जंगली जानवरों (Wild Animals) के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. कई बार जानवर अपनी चतुराई दिखाकर इंसानों को भी हैरत में डाल देते हैं तो कई बार अपनी बेवकूफी के चलते किसी का शिकार भी बन जाते हैं. एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक हिरण (Deer) अपनी बेवकूफी के कारण मगरमच्छ (Crocodile) का शिकार हो गया. लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी प्रवीण अंगुस्वामी ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि बहादुरी और मूर्खता के बीच एक पतली रेखा होती है, जिसे कभी भी पार नहीं किया जाना चाहिए.
There's a fine line between bravery & stupidity, which should never be crossed. #LookBeforeYouLeap pic.twitter.com/rMDc3rdNiD
— Praveen Angusamy, IFS 🐾 (@PraveenIFShere) March 7, 2021
इस वीडियो में देख सकते हैं की कैसे एक हिरण नदी के बीचोंबीच फंस गया है और वह बाहर निकलने के लिए परेशान होकर इधर-उधर देख रहा है. वहीं, कुछ दूरी पर आप देखेंगे कि एक मगरमच्छ भी बैठा है. कुछ देर में हिरण आगे बढ़ता है और अचानक पानी में कूद जाता है, लेकिन तुरंत वह मगरमच्छ भी हिरण की ओर तेज रफ्तार में बढ़ता है, दूसरी तरफ से एक और मगरमच्छ हिरण की ओर आता हुआ दिखाई दे रहा है. मगरमच्छों को पीछा करते देख हिरण अपनी रफ्तार तो बढ़ाता है, लेकिन कोई फायदा नहीं होता और वह अपनी ही गलती के कारण उनका शिकार बन जाता है.
Next Story





