जरा हटके
शादी के 10 दिन के भीतर दूल्हे की मौत, परिवार के 8 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, मचा हाहाकार...
Shubhra Nandy
11 Dec 2020 11:25 AM IST

x
कोरोना काल में शादियों का सिलसिला जारी है. पर देश भर से ऐसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं जो किसी को भी हैरान कर दें.
जनता से रिश्ता वेबडेसक| कोरोना काल में शादियों का सिलसिला जारी है. पर देश भर से ऐसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं जो किसी को भी हैरान कर दें. ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश से सामने आई है. जहां शादी के 10 दिन के भीतर ही दूल्हे की मौत हो गई.
खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव में एक युवक की शादी के 10 दिन बाद ही मौत हो गई. उसकी पत्नी समेत परिवार के 8 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने कहा, "नवंबर के आखिरी हफ्ते में शादी के बाद युवक बीमार हो गया और 4 दिसंबर को उसकी मृत्यु हो गई. चूंकि उसका कोरोनावायरस परीक्षण नहीं किया गया था, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि वायरस के संक्रमण से उसकी मौत हुई."
उन्होंने आगे कहा कि लेकिन इसके बाद बुधवार को उस युवक की मां और भाई समेत 8 लोगों का परीक्षण पॉजिटिव आया है और उन सभी का इलाज चल रहा है.
उन्होंने कहा कि अब उस गांव नगला सावंती में अन्य लोगों का परीक्षण करने के लिए एक चिकित्सा शिविर लगाया गया है.
Next Story





