जरा हटके

मेकअप छोड़ मैगी खाने बेटी दुल्हन, फिर दूल्हे पर जो कहा सुनकर छूट जाएगी हंसी

Rani Sahu
31 Oct 2021 12:10 AM IST
मेकअप छोड़ मैगी खाने बेटी दुल्हन, फिर दूल्हे पर जो कहा सुनकर  छूट जाएगी हंसी
x
सोशल मीडिया की दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे अधिक देखे और अपलोड किए जाते हैं

Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे अधिक देखे और अपलोड किए जाते हैं. इनमें कुछ वीडियो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं. इस समय एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर छाया हुआ है. वीडियो दुल्हन से जुड़ा है जो अपनी शादी के दिन ही ऐसा कुछ करती है देखकर हंसी नहीं रुकेगी. मजेदार वीडियो को कुछ ही घंटे में हजारों बार देखा जा चुका है और बड़ी तादाद में नेटिजन भी इसे पसंद कर रहे हैं

वायरल हो रहे चंद सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन मेकअप के बीच मैगी खाने लगी. इस बीच बैकग्राउंड में एक लड़की को कहते सुना जा सकता है कि बारात आने वाली है वो मैगी खा रही है. इसपर दुल्हन जो जवाब देती है सुनकर हंसी नहीं रुकेगी. वो कहती है कि दूल्हा वेट करेगा. ये सुनकर सभी हंसने लगते हैं. पूछने पर दुल्हन कहती है कि उसे आधा या एक घंटा लगेगा. वो आगे कहती है कि दो घंटे भी लग सकते हैं. एक बार फिर बैकग्राउंड से आवाज आती है जल्दी कर लो बारात आने वाली है. दुल्हन भी हाथों के इशारों दोबारा कहती है कि दो घंटे लगेंगे.

Next Story