जरा हटके

इंटरनेट पर वायरल हुआ बंदर का क्यूट वीडियो, बड़े प्यार से शख्स को लगाया गले

Rani Sahu
27 Jan 2022 11:34 PM IST
इंटरनेट पर वायरल हुआ बंदर का क्यूट वीडियो, बड़े प्यार से शख्स को लगाया गले
x
कहते हैं कि इंसान एक समय बंदर (Monkey) हुआ करता था. फिर धीरे-धीरे उसका भी विकास हुआ और आगे चलकर यही बंदर इंसान बन गए

कहते हैं कि इंसान एक समय बंदर (Monkey) हुआ करता था. फिर धीरे-धीरे उसका भी विकास हुआ और आगे चलकर यही बंदर इंसान बन गए. यही वजह है कि बंदरों को इंसानों का पूर्वज कहा जाता है. दरअसल, ये बंदर कई बार ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद ये ही हमारे पूर्वज रहे होंगे. फिलहाल, 'सोशल मीडिया की दुनिया' में बंदरों से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल (Monkey Video) हो रहा है, जिसमें उस बंदर का प्यार देखकर यकीनन आप भी हैरान रह जाएंगे. वीडियो में एक बंदर दिखाई दे रहा है जो बड़े ही प्यार से एक शख्स को गले लगा रहा होता है.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है एक बंदर बालकनी में चढ़ता है और वहां बैठे शख्स को गले लगाने लगता है. फिर कुछ देर बाद वो बंदर आंख बंद करके उस शख्स के ऊपर सो भी जाता है. ये वीडियो सभी को बेहद पसंद आ रहा है, साथ में लोग अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा खूब प्यार बरसा रहे हैं. आपको बता दें लोगों को ये वीडियो इतना लुभा रहा है कि वे इसे सोशल मीडिया के और भी प्लेटफार्म पर शेयर कर रहे हैं.
इंटरनेट पर वायरल हो रहा बंदर का क्यूट वीडियो-
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. आप सभी इस वीडियो को goodnews_movement नामक पेज पर देख सकते हैं. वीडियो को शेयर करते हुए पेज के एडमिन ने कैप्शन में लिखा- यह बंदर कुछ प्यार पाने के लिए बालकनी पर चढ़ गया… फिर वह अपने प्राकृतिक आवास में वापस चला गया.
इस वीडियो पर हजारों कमेंटस भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये बंदर वाकई में प्यारा है. दूसरे यूजर ने लिखा- ये वीडियो ऐसा है जैसे कि किसी बीमार को दवाई मिल गई हो. तीसरे यूजर ने लिखा- ये बंदर तो बहुत प्यारा है ऐसा बंदर का प्यार कभी नहीं देखा, क्यूट बंदर. वीडियो के कमेंट सेक्शन में हजारों इमोजी भी देखने को मिल रही है
Next Story