जरा हटके

क्यूट पप्पी का वजन इतना कम की गुब्बारे भी ले गए इसे उड़ा, VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Gulabi
21 Feb 2021 4:57 PM IST
क्यूट पप्पी का वजन इतना कम की गुब्बारे भी ले गए इसे उड़ा, VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
x
सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हे लोग काफी पंसद भी करते हैं

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हे लोग काफी पंसद भी करते हैं. कई बार तो ये वीडियो इतने क्यूट और मजेदार होते है कि लोग इन्हें लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं. ऐसा ही क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आपने कितनी बार टीवी शो या फिल्मों में लोगों को हीलियम के गुब्बारे के साथ उड़ता देखा होगा, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक कुत्ता गुब्बारों की मदद से हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है.



वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपने पपी के साथ पार्क में घूमती नजर आ रही है. क्लिप में पपी गुब्बारों के साथ बंधा है और जैसे-जैसे वह आगे बढ़ता है वो हवा में उड़ना शुरू कर देता है. जिसके बाद महिला उसे पकड़ लेती है. लोगों यह वीडियो काफी पंसद आ रहा है. लोग इस वीडियो को एक दूसरे से शेयर कर रहे हैं साथ ही इस पर कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं.




Next Story