जरा हटके

कौए ने की ऐसी हरकत...VIDEO देखकर आप हो जाएंगे आश्चर्य...

Neha Dani
30 Oct 2020 6:54 AM GMT
कौए ने की ऐसी हरकत...VIDEO देखकर आप हो जाएंगे आश्चर्य...
x
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में कौए ने मछली लेने के दौरान बच्चों की तरह जो शरारत की है। वह हास्यास्पद है। यह देखकर लोग आश्चर्य प्रकट कर रहे हैं। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति मछली विक्रेता है। वह निर्धारित समय पर रोजाना मछली बेचने आता है। जब वह मछली बेचने आता है, तो एक कौआ उसके पास मछली लेने पहुंच जाता है।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि और दिनों की तरह कौआ फिर से मछली लेने आ पहुंचा है। तभी मछली विक्रेता उसे छोटी मछली देता है, लेकिन वह उस मछली को नहीं लेता है औह चोंच की मदद से साइड कर देता है। इसके बाद कांव-कांव करने लगता है। यह देख मछली बेचने वाला दूसरी मछली देता है, लेकिन इस बार भी वह मछली को ठुकरा देता है।

उस समय मछली बेचने वाले के बगल में खड़ा व्यक्ति उससे पूछता है कि इसे कौन सी मछली चाहिए? तभी मछली विक्रेता बोलता है कि इसे बड़ी मछली चाहिए। हालांकि, यह अनुवाद महज सांकेतिक है, क्योंकि दोनों किसी अन्य भाषा में बात कर रहे हैं। इसके बाद मछली विक्रेता उसे बड़ी मछली देता है। उस समय कौआ मछली अपनी चोंच में दबाकर उड़ जाता है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8 हजार लोग देख चुके हैं और तकरीबन 1 हजार लोगों ने लाइक किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होंने कौए के नखरे की जमकर तारीफ की है। एक यूजर दुर्गेश ने लिखा है- जब मैं बच्चा था, तो बड़ा रसगुल्ला के लिए रोता था।

Next Story