जरा हटके
चीते की फुर्ती देख दंग रह गया मगरमच्छ, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
25 May 2021 7:14 AM IST

x
शेर को जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिन चीते की भी पैठ जंगल में कुछ कम नहीं होती है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शेर को जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिन चीते की भी पैठ जंगल में कुछ कम नहीं होती है. जंगल का बड़े से बड़ा जानवर इसकी ताकत के आगे नतमस्तक है. वाइल्डलाइफ को समझने वाले इसे बेहरहम शिकारी भी कहते है! लेकिन जंगल का अपना एक कानून होता है, जहां शिकारी और शिकार दोनो को ही अपनी नाक, कान, आंख सब खुले रखने पड़ते हैं.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद लोग कह रहे हैं है कि जंगल में कुछ भी मुमकिन है! जंगल में कुछ दृश्य ऐसे होते हैं कि उन्हें देखकर इंसान हक्के-बक्के रह जाते हैं. जैसे इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो ने सबको चौंका दिया है.
जिस तरह चीता अपनी पैनी नजर के लिए सारे जंगल में मशहूर उसी तरह मगरमच्छ को भी 'खारे पानी का राजा', इसके पैने जबड़े से तो शेर भी खौफ खाता फिर भला चीता की क्या बिसाद! इस बात को चीता भी बखूबी समझता है तभी तो उसने आहट होते ही छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली.
ये देखिए वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चीता आराम से पानी पी रहा होता है, लेकिन तभी एक मगरमच्छ उस पर हमला कर देता है. चीता भी बचने के लिए झट से पानी में छलांग लगा देता और बड़ी मुश्किल से अपनी जान को बचाकर वहां से भाग पाता है.
इस हैरान कर देने वाले वीडियो इंस्टाग्राम पर jungleexploree नाम के एक पेज पर शेयर किया गया है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि भूखे मगरमच्छ से बच निकला चीता. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीडियो को खबर लिखे जाने 1 लाख 80 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
Next Story





