जरा हटके

मगरमच्छ ने किया हाथी पर अटैक, सोशल मीडिया पर छाया VIDEO

Shubhra Nandy
7 Jun 2021 10:50 AM IST
मगरमच्छ ने किया हाथी पर अटैक, सोशल मीडिया पर छाया VIDEO
x
भूख लगने पर इंसान हो या जानवर हर कोई छटपटाता है. ऐसे में वो खाने की तलाश में इधर-उधर भटकना शुरू कर देता है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भूख लगने पर इंसान हो या जानवर हर कोई छटपटाता है. ऐसे में वो खाने की तलाश में इधर-उधर भटकना शुरू कर देता है. शेर, चीता जैसे बड़े जानवरों को शिकार करते हुए तो आपने कई बार देखा होगा. पर पानी में रहने वाले मगरमच्छ (alligator) भी बड़े शिकारी होते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक मगरमच्छ को हाथियों के झुंड पर अटैक करते हुए देख सकते हैं.

सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं. वाइल्डलाइफ में रूचि रखनेवाले तो अपना ज्यादातर समय जंगलों में बिताते हैं ताकि कोई कमाल की तस्वीर या कोई इंटरेस्टिंग वीडियो मिल सके. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जहां एक मगरमच्छ को हाथी का शिकार करते देखा जा सकता है. वीडियो में देख सकते हैं कि हाथियों का एक झुंड तालाब किनारे पानी पीने आया है. तभी अचानक एक मगरमच्छ निकलता है और उनमें से एक हाथी की सूंड पकड़ लेता है.
मगरमच्छ के नुकीले जबड़े की अगर पकड़ मजबूत होती है तो हाथी भी कम ताकतवर नहीं. हाथी भी उस मगरमच्छ को पानी से बाहर खींच लेता है. दोनों में से कोई हार मानने को तैयार नहीं. तभी एक दूसरा हाथी भी अपने साथी की मदद करने आ जाता है और दोनों ताकतवर जीव मिलकर मगरमच्छ को वापस पानी में लौटने पर मजबूर कर देते हैं. हाथी की ताकत के आगे मगरमच्छ की चालाकी कोई काम नहीं आती.
देखें वीडियो-
इस हैरान कर देने वाले वीडियो को ट्विटर पर Life and nature नाम के पेज पर शेयर किया गया है. ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. एक यूजर ने कहा कि ये नजारा वाकई हैरान कर देने वाला था. लोगों का कहना है कि उन्होंने इस तरह मगरमच्छ और हाथी की भिड़त पहली बार देखी है. लोग ना सिर्फ इस वीडियो क्लिप को एक दूसरे से शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं.


Next Story