जरा हटके

सेक्स के लिए पागल घड़ियाल दूसरे जानवरों पर करता था हमला, फिर...देखें ये वीडियो

jantaserishta.com
28 Oct 2021 1:27 PM IST
सेक्स के लिए पागल घड़ियाल दूसरे जानवरों पर करता था हमला, फिर...देखें ये वीडियो
x

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के चिड़ियाघर (Australian Zoo) में एक बेहद आक्रामक और कामुक (Sex-Obsessed ) घड़ियाल (Alligator) को काबू करने में जू-कीपर्स (ZooKeeper) के पसीने छूट गए. इस खतरनाक घड़ियाल पर काबू पाने के लिए एकसाथ 12 जू-कीपर्स को जुटना पड़ा. यह घड़ियाल दूसरे जानवरों पर हमला कर देता था.

इसीलिए उसे चिड़ियाघर की 'घड़ियाल जेल' में ले जाया गया. उसे 'शांत होने' तक कुछ महीने दूसरे जानवरों से दूर जेल में बिताने होंगे. 'डेली मेल' के मुताबिक, यह घड़ियाल इतना कामुक और आक्रामक है कि उसे 'एकांत' में ले जाने के लिए 12 जू-कीपर्स को खासी मशक्कत करनी पड़ी.
इस घड़ियाल का नाम अमेरिका के मेगास्टार रैपर कान्ये वेस्ट (Kanye West) के नाम पर है. इसका वजन 350 किग्रा से भी अधिक और लंबाई 4 मीटर के करीब है. जू-कीपर्स को इसे दूसरे घड़ियालों से अलग करने में खूब मेहनत करनी पड़ी.
रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियन रेप्टाइल पार्क (Australian Reptile Park) में एक अमेरिकी घड़ियाल कान्ये इतना कामुक और आक्रामक हो गया है कि ज़ूकीपर्स को उसे अलग-थलग करना पड़ा. ज़ूकीपर्स की टीम कान्ये को पानी से सतह पर लाई और फिर उसे टेप/रस्सी से बांध दिया. हालांकि, वो इतना ताकतवर था कि उसे काबू करने के लिए कई ज़ूकीपर्स उसके ऊपर चढ़कर बैठ गए.
आखिरकार टीम उसे एक एकांत जगह पर ले जाने में सफल रही, जहां वह अब किसी और नुकसान नहीं पहुंचा सकता है. एक जूकीपर ने कहा कि नर घड़ियाल आक्रामक है. मौसम गर्म हो रहा है और ये उसके संबंध बनाने का समय है. मादाओं को आकर्षित करने के लिए अक्सर घड़ियाल भिड़ जाते हैं, लेकिन कान्ये कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो गया है. इसलिए उसे अलग-थलग किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story