जरा हटके
खेलते हुए बच्चे की खिलौने ने शानदार अंदाज में नकल, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
17 May 2021 11:06 AM IST

x
सोशल मीडिया (Social Media) पर बच्चे का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सोशल मीडिया (Social Media) पर बच्चे का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी. खेलते हुए बच्चे की खिलौने ने शानदार अंदाज में नकल (Toy Copied Child While Playing) की, जिसके बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के चेहरे पर मुस्कान आ गई. इंस्टाग्राम रील (Instagram Reel) पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि टॉकिंग रैबिट टॉय के सामने बच्चे खेल रहा है. जैसे ही बच्चा हंसता है, तो रैबिट भी हंसने लगता है. देखकर बच्चा घबरा जाता है और बुरी तरह रोने लगता है. उसके बाद खिलौना रोने की भी नकल करने लगता है. उसके परिजन कैमरे पर यह रिकॉर्ड करते हैं. जिसको इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है.
देखें Video:
इस वीडियो को musical_beats_04 नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. जिसके अब तक 5 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 3 लाख से ज्यादा लाइक्स हो चुके हैं. देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए.
एक यूजर ने लिखा, 'देखकर मेरी हंसी अभी तक नहीं रुक रही है. बेहतरीन वीडियो.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह बहुत मजेदार वीडियो है. शेयर करने के लिए शुक्रिया.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'आगे जाकर बच्चा इस खिलौने का क्या हालत करेगा. यह देखकर काफी मजा आएगा.'
Next Story





