बाल-बाल बचा बच्चा, शख्स ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें रोंगटे खड़े करने वाला नजारा

नई दिल्ली: जाको राखे साइयां, मार सके न कोई…किसी ने सच ही कहा है कि जिस पर भगवान की कृपा रहती है, मौत भी उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकता. ये कहावत उस वक्त बिल्कुल सही साबित हुई, जब मौत एक बच्चे के बिल्कुल करीब पहुंच गई और उसे छूकर निकल गई. इन दिनों सोशल डिस्कशन फोरम रेडिट पर रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो वायरल (Terrifying video) हो रहा है. जिसमें एक बच्चा व्यस्त सड़क पर दौड़कर पहुंच जाता है, जहां सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रहा होता है. शुक्र है कि एक शख्स की नजर बच्चे पर पड़ गई और वह फिल्मी स्टाइल में ऐन वक्त पर बच्चे को ट्रक की चपेट (Man saves kids life) में आने से बचा लेता है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई इस शख्स की खूब तारीफ कर रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





