जरा हटके

गले मिलती नजर आईं बिल्लियां, बार-बार देखा जा रहा है वीडियो

Tara Tandi
23 Sept 2021 8:08 AM IST
गले मिलती नजर आईं बिल्लियां,  बार-बार देखा जा रहा है वीडियो
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आपने इंसानों में प्यार के साथ-साथ उन्हें आपस में गले लगते कई दफा देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी जानवरों को गले लगते देखा है? शायद नहीं, अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 2 बिल्लियां एक दूसरे के गले लग रही हैं. आप सभी को बता दें जिस तरह इंसान में इमोशंस होते हैं, ठीक उसी तरह जानवरों में भी काफी इमोशंस होते हैं. वे भी एक दूसरे से अलग-अलग तरीके से प्यार जताते हैं. वायरल हो रही क्लिप में पफिन और बिनक्स (Puffin and Binx) नाम की दो बहुत ही प्यारी बिल्लियों को दिखाया गया है.

वीडियो से हम अनदाजा लगा सकते हैं कि आप सुपर स्वीट वीडियो को बार-बार देखना पसंद करेंगे. वीडियो को puffin_loves_binx नाम की बिल्लियों के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है. प्रोफाइल बायो में पढ़ा जा सकता है कि- बिनक्स को जमाखोरी की स्थिति से बचाया गया था. पता चला कि वह पफिन की सोलमेट है. उनके आने के बाद से दोनों एक दूसरे से कभी जुदा नहीं हुए.'

वीडियो को शेयर करते हुए पेज को हैंडल कर रहे एडमिन ने कैप्शन में लिखा, 'गाल से गाल मिलाकर….मुझे घर आना और इन दोनों को गले मिलते देखना अच्छा लगता है- यह सबसे अच्छा मूड बूस्टर है!' वीडियो के साथ-साथ लोग कैप्शन को भी बेहद पसंद कर रहे हैं.

पोस्ट किए जाने के बाद से इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए वीडियो में लिखा, 'ओह !!! बहुत सुंदर….मेरे पास भी ऐसी दो बिल्लियां थी, जो बेहद ही प्यारी और सुंदर थी. मैं उन्हें आज भी याद करती हूं' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसी खूबसूरत वीडियोज कम ही देखने को मिलते है.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो को साझा करने के लिए धन्यवाद आपने मेरा दिन बेहद ही प्यारा कर दिया है' इसके अलावा ज्यादातर यूजर हार्ट इमोटिकॉन शेयर कर प्यार बरसा रहे हैं.

तेज रफ्तार बस के नीचे आ गया बाइक सवार, लेकिन फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं, देखें खौफनाक वीडियो




Next Story