जरा हटके

बिल्ली ने गाया गाना, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Gulabi
12 Jun 2022 9:45 AM GMT
बिल्ली ने गाया गाना, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
x
बिल्ली का वीडियो हुआ वायरल

जानवरों से प्यार करने वालों की इस दुनिया में कमी नहीं है। दुनिया में आपको लाखो लोग मिलेंगे जो बिल्ली, कुत्ते, खरगोश, कबूतर जैसे जानवरों को पालते हैं और उनके वीडियो बनाकर, उनके फोटोज क्लिक कर सोशल साइट्स पर अपलोड करते हैं। ऐसे में आजकल इंटरनेट पर जानवरों के फोटो, वीडियो भी खूब चलते हैं। आज तक हम सभी ने बंदर, बिल्ली, कुत्ते जैसे जानवरों का डांस देखा है। वैसे ट्रेनिंग के बाद परफॉर्म करते जानवरों के भी कई चौकाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।

लेकिन क्या आपने कभी बिल्ली को गाना गाते हुए देखा है? जी दरअसल इस समय इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो मौजूद है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस वीडियो में एक बिल्ली है जिसे आप गाना गाते हुए देख सकते है। वैसे तो इस वीडियो में कई सारी बिल्लियां मौजूद हैं, पर इनमें से एक बिल्ली सिंगिंग स्टार है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में बिल्ली पूरी अदा से सुर-ताल मिला रही है और गाना गा रही है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा हैं कि एक शख्स जैसे ही अपनी उंगली ऊपर उठाता है बिल्ली हाई नोट पर गाना गाती है। वहीं जैसे ही शख्स अपनी उंगली नीचे की ओर दिखाता है बिल्ली भी नीचा सुर लगाती है।

इस वीडियो को जिसने भी देखा वो दंग रह गया। वैसे इस वीडियो को animals_dose नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। अब लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं और कह रहे हैं कि ये बिल्ली वाकई में बहुत टैलेंटेड है।
Next Story