भारत
BREAKING: ऑटो में अज्ञात वाहन को मारी टक्कर, यात्री की मौत
Shantanu Roy
14 Nov 2024 11:33 PM IST

x
बड़ी खबर
Etawah: इटावा। उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा से गुजरने वाल वाले नेशनल हाईवे पर एक बार फिर से तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। जहां पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 2 बिहारी के पास का है। ऑटो चालक पुष्पेंद्र कुमार गुरुवार को अपने ऑटो में कुछ सवारियों को बैठाकर इटावा से बकेवर की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो बिरारी इलाके में नेशनल हाईवे 2 पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 28 साल के राकेश कुमार की मौत हो गई जो की औरैया जनपद के पैतुआ गांव के रहने वाले थे।
नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन के द्वारा ऑटो में टक्कर मारे जाने की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तो वहीं घायल ऑटो चालक पुष्पेंद्र कुमार को जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया। वही मामले को लेकर पता चला कि मृतक राकेश कुमार दिल्ली में रहता था और वहां पर ट्रक चलाने का काम करता है। वह दिल्ली से अपने घर जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने पुलिस से मांग की है कि अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी की जाए और उसके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाए।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





