जरा हटके

पत्नी का मर्डर करने वाला व्यवसायी अपनी प्रेमिका संग गिरफ्तार, हत्या की साजिश का खुलासा

Nilmani Pal
18 Feb 2025 7:16 AM IST
पत्नी का मर्डर करने वाला व्यवसायी अपनी प्रेमिका संग गिरफ्तार, हत्या की साजिश का खुलासा
x
पढ़े पूरी खबर

पंजाब। पंजाब में हुई महिला की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस कांड में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। उसने प्रेमिका के साथ मिलकर इस वारदात की साजिश की थी। खबर है कि आरोपी आम आदमी पार्टी का स्थानीय नेता है।

फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विवाहेतर संबंध थे। अधिकारियों ने बताया कि अनोख मित्तल की पत्नी लिप्सी मित्तल (33) की शनिवार को यहां एक गांव के पास लुटेरों ने हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब अनोख और उनकी पत्नी लिप्सी लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर एक होटल से खाना खाकर घर लौट रहे थे। अनोख ने शुरू में पुलिस को बताया था कि शनिवार को लुटेरों ने उन्हें रोका धारदार हथियारों से हमला किया और उनकी कार लेकर भाग गए।

पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि हत्या का मुख्य साजिशकर्ता महिला का पति ही निकला। चहल ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति और स्थानीय आप नेता एवं व्यवसायी अनोख मित्तल और उसकी 24 वर्षीय प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अनोख की पत्नी को पता चला कि उसके पति का विवाहेतर संबंध है, जिसके बाद उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर यह योजना बनाई।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि अनोख और उसकी प्रेमिका के अलावा चार भाड़े के हत्यारों अमृतपाल सिंह उर्फ ​​बल्ली (26), गुरदीप सिंह उर्फ ​​मन्नी (25), सोनू सिंह (24) और सागरदीप सिंह उर्फ ​​तेजी (30) को भी गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चहल ने यह भी जानकारी दी है कि मित्तल ने हत्यारों को 2.5 लाख रुपये देने की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा, 'उसने 50 हजार रुपये एडवांस दे दिए थे और 2 लाख रुपये वारदात के बाद दिए जाने थे।'


Next Story