जरा हटके

भारत में COVID संकट के बीच तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा...दिया ये खास मैसेज...देखें VIDEO

Gulabi
26 April 2021 11:33 AM IST
भारत में COVID संकट के बीच तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा...दिया ये खास मैसेज...देखें VIDEO
x
तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा

कोरोना वायरस महामारी से जंग लड़ रहे भारत के साथ अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में भारत की हिमायत में UAE ने सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) को 'तिरंगे' के रंगों से प्रज्ज्वलित किया.

दरअसल, भारत में कोरोना से हालात बेहद चिंताजनक हैं. ऐसे में सऊदी अरब, यूके, अमेरिका समेत कई देश भारत के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. इस बीच UAE ने भारत के प्रति अपना समर्थन और प्यार जताने के लिए बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) को तिरंगे के रंग में रंग दिया. इस सबसे ऊंची इमारत से #StayStrongIndia का मैसेज दिया गया.
रविवार देर रात UAE में भारतीय दूतावास की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि 'भारत कोरोना के खिलाफ भीषण युद्ध लड़ रहा है, ऐसे में उसका दोस्त UAE अपनी शुभकामनाएं भेजता है कि सबकुछ जल्द ठीक हो'.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बुर्ज खलीफा इमारत तिरंगे की लाइटों से जगमगा रही है. इमारत पर तिरंगे के अलावा #StayStrongIndia टैग भी दिखाई दे रहा है.

बुर्ज खलीफा का नजारा
गौरतलब है कि भारत में कोरोना से हर बीतते दिन के साथ स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. इस लड़ाई में वैक्सीन को एक बड़ा हथियार है लेकिन अमेरिका की तरफ से वैक्सीन बनाने में जिस कच्चे माल की जरूरत पड़ती थी, उसके निर्यात पर रोक लगा दी गई थी. लेकिन अब उसी फैसले पर नरम पड़ते हुए अमेरिका ने भारत को बड़ी राहत दे दी है.

रविवार को अमेरिका की तरफ से बताया गया है कि वो भारत को वैक्सीन के बनाने में हर उस कच्चे माल की सप्लाई करेगा, जिसकी जरूरत पड़ने वाली है. साथ में ये भी कहा गया है कि फ्रंट लाइन वर्कस को बचाने के लिए अमेरिका की तरफ से तुरंत रैपिड डाइगोनॅस्टिक टेस्ट किट, वैन्टिलेटर और पीपीई किट उपलब्ध करवाई जाएंगी.

इससे पहले कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में भारत को ब्रिटेन का साथ मिला. ब्रिटेन ने भारत को 600 ऐसे इक्विपमेंट्स भेजने की घोषणा की है, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में काम आएंगे. रविवार को वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की पहली खेप यूके से रवाना भी हो गई, जो मंगलवार तक दिल्ली पहुंच सकती है
Next Story