जरा हटके

सांड को आया गुस्सा, लोगों पर किया हमला, वायरल हुआ खतरनाक वीडियो

Gulabi
10 Aug 2021 3:22 PM GMT
सांड को आया गुस्सा, लोगों पर किया हमला, वायरल हुआ खतरनाक वीडियो
x
सांड का खतरनाक वीडियो

आपने टीवी पर वो खतरनाक खेल जरूर देखा होगा जिसमें एक सांड को काबू करते हैं। सांड काफी गुस्से में होता है और एक शख्स उसे अपने हुनर से काबू में करता है। कई बार इसमें सांड के ऊपर भी एक आदमी बैठा होता है और सांड काफी उछलता कूदता है। आदमी को अपना बैलेंस बनाकर रखना है। इसे Rodeo competition कहते हैं। यह ही चल रहा था और तभी सांड को देखने आई पब्लिक मजे लूट रही थी। लेकिन सांड ने रस्सियों को पार कर जनता पर ही खतरनाक अटैक कर दिया।

इंडिया टाइम्स के मुताबिक, यह घटना 29 जुलाई की है। यह घटना यूएस के प्रिसटन, Idaho के काफी मशहूर प्रिसटन नाइट रोडियो कॉम्पिटिशन की है। दरअसल, जब इस सांड ने लोगों पर अटैक किया तो इसपर कोई राइडर नहीं बैठा था।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक राइडर इस सांड को रस्सी डालकर काबू करने की कोशिश करता है लेकिन उसी वक्त ये जंप मारकर दर्शकों पर अटैक कर देता है।
फेसबुक यूजर रॉबर्ट ह्यूगो ने इस घटना का वीडियो और सांड की कुछेक क्लोजअप तस्वीरें फेसबुक पर भी शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि यह सब इतनी तेजी से हुआ कि किसी को कुछ पता भी नहीं चला। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी। सांड को थोड़ी बहुत चोटें आई हैं।
Next Story