जरा हटके

शेरों के बीच फंसा भैंस और उसका बच्चा, देखें फिर क्या हुआ?

Gulabi
16 Jun 2021 6:24 PM IST
शेरों के बीच फंसा भैंस और उसका बच्चा, देखें फिर क्या हुआ?
x
शेरों का झुण्ड

इंसान हो या फिर जानवर, जब भी बच्चे की जान पर बन आती है तो वह अपनी जान की परवाह किए बिना ही मैदान पर कूद पड़ते हैं. मां से बढ़कर और कोई नहीं होता. बच्चों के लिए वो जान देने को तैयार रहती है. इंसान तो क्या, जानवरों में भी ये भावनाएं देखने को मिलती हैं.

भैंस ने बचाई अपने बच्चे की जान
ऐसा ही एक वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में भैंस अपने बच्चे की जान बचाती दिख रही है. वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई देता है कि एक भैंस अपने बच्चे के साथ जा रही है. तभी वहां पीछे से कई शेर आ जाते हैं.

वीडियो इंटरनेट पर हो रहा वायरल
शेरों के बीच भैंस और उसका बच्चा घिर जाते हैं. जिसके बाद भैंस बच्चे और अपनी जान बचाने के लिए अकेले ही उन सबका सामना करती है. वीडियो को IFS सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. कैप्शन लिखा, मां ने दिखा साहस. वीडियो को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इसे अब तक 28 हजार व्यूज मिल चुके हैं. लोग जबरदस्त कमेंट्स कर रहे हैं.
Next Story