जरा हटके

शादी में सालियां नहीं चुरा पाई जीजू के जूते, भन्‍ना गया जीजा, गुस्‍से में कर बैठा ये हरकत

Gulabi
28 Jan 2022 11:36 AM IST
शादी में सालियां नहीं चुरा पाई जीजू के जूते, भन्‍ना गया जीजा, गुस्‍से में कर बैठा ये हरकत
x
शादी में सालियां नहीं चुरा पाई जीजू के जूते
Jija Saali News: शादी में अगर जीजा और साली (Jija Saali) के बीच नोंक-झोंक देखने को ना मिले तो कुछ फीका-फीका सा लगता है. फीकेपन को दूर करने के लिए जीजा और साली के बीच चटपटी बातें जरूर करते हुए नजर आते हैं. साली भी अपने जीजू को ताना मारने से पीछे नहीं हटती.
सबसे मजेदार पल तब देखने को मिलता है, जब साली और जीजू में जूता चुराई रस्म के दौरान शगुन के पैसों को लेकर बहस होने लगती है. पैसों के लिए कई बार तो साली को कई बातें सुननी पड़ती है. जूता चुराने के लिए साली को कई पापड़ बेलने पड़ जाते हैं. इसलिए शादी की रस्‍मों (Wedding Rituals) में जीजा-साली (Jija-Sali) से जुड़ी रस्‍में खासतौर पर बनाई गईं हैं.
शादी में सालियां नहीं चुरा पाई जीजू के जूते
दूल्‍हा और बरातियों के साथ-साथ शादी में आए सारे मेहमानों का ध्‍यान भी इन रस्‍मों पर रहता है. जूता चुराने (Juta Churana) की रस्‍म में दुल्‍हन की बहन दूल्‍हे के जूते चुरा लेती है और इसके बदले में दूल्‍हा यानी कि अपने जीजा से तगड़ा नेग लेती है. जीजा-साली (Jija Saali) के बीच की इस रस्‍म का एक वीडियो जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है.
इसमें सालियां अपने जीजू से जूते नहीं चुरा पाती, जिसकी वजह से दूल्हे व उनके टीममेट कई सारे ब्रीफकेस लेकर आते हैं. उन्हीं में से किसी एक में जूते होने का दावा करते हैं. जीजा और उनके दोस्त कहते हैं कि अगर सही जवाब मिल पाया तो ही नेक देंगे.

फिर जूता छुपाई रस्म में कुछ ऐसे हुआ हंगामा
हालांकि ऐसा नहीं होता, जूते कहीं और ही छुपाकर रखा गया होता है. सालियों को आखिर में जूते मिल जाते हैं और फिर अपने जीजू के पास जाकर जूता चुराई के पैसे मांगते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर द वेडिंग ब्रिज (The Wedding Brigade) नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'डील या नो डील इंडियन वेडिंग वर्जन. हमें यह प्यारा सा जूता छुपाई ट्वीस्ट पसंद है.'
Next Story