जरा हटके
शादी में लड़कों ने किया स्टेज तोड़ डांस, देखें वायरल VIDEO
Shubhra Nandy
26 Oct 2024 1:50 PM IST

x
Boys Dance Viral Video: शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है. दिवाली के बाद एक के बाद घर पर वेडिंग इन्विटेशन की झड़ी लग जाएंगी और अभी भी शादी कार्ड बटना शुरू हो गए हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस सीजन की शादियों का खूब शोर होने जा रहा है. शादी से आने वाले वीडियो भी अब लोगों को खूब एंटरटेन करने वाले हैं. इससे पहले हम आपके लिए लाए हैं संगीत सेरेमनी से डांस का ऐसा वीडियो, जिसने देखने के बाद किसी का भी मन नाचने का कर जाएगा. इस वीडियो में संगीत सेरेमनी की स्टेज पर घर के छोटे बेटे कुछ इस अंदाज में नाच रहे हैं, देखते ही दिल खुश हो रहा है.
लड़कों ने किया स्टेज तोड़ डांस
संगीत सेरेमनी से आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे नौजवान लड़कों का एक ग्रुप स्टेज पर फिल्म 'तनु वेड्स मनु' के हिट पार्टी सॉन्ग 'साडी गली' पर बेहतरीन और आंखों को सुकून देने वाला डांस कर रहे हैं. इस वीडियो में ज्यादातर फोकस ब्लैक कोट-पैंट वाले नौजवान के डांस मूव्स पर है, जो अपने लचकदार डांस से देखने वालों का मन मोह रहा है. बता दें, डांस का यह बेहतरीन वीडियो डांसर जयेश मुरकुटे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जयेश एक ट्रेंड डांसर है और उसकी एक डांस की पूरी टीम है. इस वीडियो के कैप्शन में जयेश ने संगीत सेरेमनी का जिक्र किया है.
देखें Video:
लड़कों के डांस पर लट्टू हुए लोग
अब इन लड़कों के जबरदस्त डांस के वीडियो पर लोग कमेंट पोस्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, '10 बार देखकर जोश चढ़ गया'. एक और यूजर ने लिखा है, 'भाई बिल्कुल स्टेज तोड़ डांस किया है, मजा आ गया'. एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'किलर एनर्जी लेवल'. एक और लिखता है, 'डांस और एक्सप्रेशन का तालमेल शानदार है मेरे भाई'. एक और यूजर ने लिखा है, 'भाई क्या डांस करते हो, हिला डाला सच में. बता दें. इस वीडियो पर सवा लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.
Tagsशादी में लड़कोंस्टेज तोड़ डांसदेखें वायरल VIDEOBoys break stagedance at weddingwatch viral videoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





