जरा हटके

मां के नाम पर धब्बा! मासूम बेटी की आंखों में किया छेद और फिर काटी जीभ, महिला गिरफ्तार

Gulabi
28 Jan 2021 11:25 AM GMT
मां के नाम पर धब्बा! मासूम बेटी की आंखों में किया छेद और फिर काटी जीभ, महिला गिरफ्तार
x
ब्राजील की एक महिला पर लगा आरोप

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ब्राजील की एक महिला पर अपनी 5 वर्षीय बेटी को मारने का आरोप लगाया गया है। न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, कथिततौर पर महिला पर ये आरोप लगाया गया है कि उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी। उसने अपनी बेटी का आंखों में छेद कर दिए। यहां तक कि उसकी जीभ भी काट दी।


पुलिस ने लिया हिरासत में

Josimare Gomes da Silva की उम्र 30 वर्ष है। रविवार के दिन पुलिस ने उन्हें Sao Cristovao में स्थित उनके घर से हिरासत में लिया। बच्ची के दादा ने ये जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

अंदर से कर लिया था लॉक
बच्ची के दादा ने बताया कि da Silva ने अपनी बेटी के साथ खुद को बाथरूम में लॉक कर लिया था। दादा ने बताया कि बाथरूम के नीचे से खून निकलता देखा तो वो घबरा गए थे। बाद में उन्होंने देखा कि बच्ची मां पास में लेटी पड़ी है, और मां प्रार्थना कर रही है।

मां ने भी दी अपनी स्टेटमेंट
Da Silva ने पुलिस को अपनी स्टेटमेंट दे दी है। जांचकर्ताओं ने बताया कि जब उसने देखा कि उसकी बेटी जिंदा है तो उसने फिर से उसपर कैंची से वार करना शुरू कर दिया। हालांकि Da Silva इस बात से इंकार कर रही हैं कि उन्होंने अपनी बेटी आंखों मे छेद कर दिया था और उसकी जीभ भी काट दी थी।

मानसिक दिक्कतों से जूझ रही थीं
खबरों के मुताबिक, Da Silva बीते काफी समय से मानसिक दिक्कतों से जूझ रही हैं। वो डिप्रेशन में थी। इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि इसकी के कारण उन्होंने इसको अंजाम दे दिया। फिलहाल जांच जारी है।


Next Story