जरा हटके

पूर्व आर्किटेक्ट का बड़ा दावा, पानी की गहराई में ये मिला...चौंक गए लोग

jantaserishta.com
6 March 2022 4:53 PM IST
पूर्व आर्किटेक्ट का बड़ा दावा, पानी की गहराई में ये मिला...चौंक गए लोग
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: एक पूर्व आर्किटेक्ट ने पानी के अंदर 1200 साल पुराने शहर को खोजने का दावा किया है. इस अमेरिकी आर्किटेक्ट का नाम क्रैकपॉट जॉर्ज गेले (Crackpot George Gelé) है. उन्होंने मेक्सिको की खाड़ी में Chandleur Islands पर पानी के नीचे एक प्राचीन शहर के खंडहर पाए जाने का हैरतअंगेज दावा किया है. गेले का कहना ​​है कि पानी की गहराई से जो पत्थर उन्हें मिले हैं, वो प्राचीन शहर में बनी इमारतों के अवशेष हैं.

जॉर्ज गेले ने प्राचीन शहर के अवशेष के साथ एक पिरामिड मिलने का भी दावा किया है. उन्होंने बताया कि कथित तौर पर जिस जगह 12,000 साल पुराने शहर के अवशेष मिले हैं, उस साइट पर उन्होंने 44 बार विजिट किया था. लेकिन, 1200 साल पुराने शहर खोजने के उनके दावे पर एक्सपर्ट को बहुत ज्यादा भरोसा नहीं है.
हालांकि, पूर्व आर्किटेक्ट गेले का दावा है कि पानी में मिले इस ग्रेनाइट शहर के केंद्र में एक पिरामिड भी है. उन्होंने WWL-TV को बताया- 'सैकड़ों इमारतें हैं जो रेत और गाद से ढकी हैं. वो गीज़ा के महान पिरामिड से संबंधित हैं.' गेले के मुताबिक, किसी ने Mississippi नदी के नीचे एक अरब पत्थर तैराए और उन्हें बाहर इकट्ठा किया जो बाद में New Orleans बन गया."
'डेली स्टार' के मुताबिक, गेले लगभग 50 वर्षों से 'प्रमुख इमारतों के अवशेष' और 'बड़े पिरामिड' का अध्ययन कर रहे हैं. हाल ही में जब वो नाव से समुंदर में गए तो उन्हें कथित तौर पर 1200 साल पुराना ग्रेनाइट का शहर मिला. जिस जगह शहर मिलने का दावा उन्होंने किया है वो क्षेत्र पहले भी स्थानीय चर्चा का विषय रहा है. क्योंकि यहां के मछुआरे कई बार अपने जाल में अजीब तरह की चट्टानों के फंसने की सूचना देते रहते हैं.
सवाल उठाए गए कि आखिर पानी में मोटे और ठोस ग्रेनाइट वाली ऐसी संरचना का निर्माण कौन कर सकता है. गेले के पास इस पिरामिड संरचना की उत्पत्ति, उम्र और उद्देश्य के बारे में दिलचस्प सिद्धांत हैं. हालांकि उनके सिद्धांतों पर एक्सपर्ट को शक है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story