जरा हटके

'मस्तमौला' होकर शख्स ने लगाए जमकर ठुमके, वायरल हुआ VIDEO

Triveni
5 Jun 2021 10:40 AM IST
मस्तमौला होकर शख्स ने लगाए जमकर ठुमके, वायरल हुआ VIDEO
x
आज कल जिस किसी को जहां पर टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है, वो जरूर दिखाते हैं. कईयों का वीडियो तो सोशल मीडिया पर भी वायरल होता है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज कल जिस किसी को जहां पर टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है, वो जरूर दिखाते हैं. कईयों का वीडियो तो सोशल मीडिया पर भी वायरल होता है. जिस पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं. इसी कड़ी में एक शख्स को जब अपना हुनर दिखाने का मौका मिला तो उसने डीजे पर 'मस्तमौला' अंदाज में जमकर ठुमके लगाए. युवक का अंदाज देखकर लोग हैरान भी हुए और तारीफ भी कर रहे हैं.

ये तो हम सब जानते हैं हर किसी में कोई ना कोई टैलेंट जरूर होता है. सोशल मीडिया के जरिए ऐसे कई टैलेंट को कामयाब होने का भी मौका मिला है. इसी कड़ी में एक शख्स ने ऐसा डांस किया, जिसे लोग देखते रह गए. जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह शख्स डीजे पर मस्त होकर डांस कर रहा है. इस दौरान वह एक से बढ़कर एक स्टेप भी करता है. तो सबसे पहले आप इस वीडियो को देखें…
मजेदार है डांस का वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपको भी जरूर मजा आया होगा. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'sree130920' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. लोगों को डांस का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और युवक की तारीफ करते हुए मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं.


Next Story