जरा हटके

रोमांटिक शहर पेरिस पर खटमलों का हमला, नहीं करने दे रहे कपल्स को रोमांस

Manish Sahu
5 Oct 2023 3:37 PM IST
रोमांटिक शहर पेरिस पर खटमलों का हमला, नहीं करने दे रहे कपल्स को रोमांस
x
जरा हटके: दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जो अपने रोमांटिक नेचर के लिए जानी जाती है. कुछ जगहें एडवेंचर्स के लिए मशहूर होती है. ऐसे लोग जिन्हें लाइफ में चैलेंज पसंद है, वो इन जगहों पर जाना पसंद करते हैं. कुछ को नेचर की शांति पसंद होती है. वो शांत जगहों पर, जहां कम भीड़ हो, वहां जाते हैं. ठीक उसी तरह कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां कपल्स को काफी रोमांटिक फील होता है. अपनी लव लाइफ में मसाला ऐड करने वो इन जगहों पर जाना प्रेफर करते हैं.
बात अगर रोमांटिक जगहों की कर रहे हैं, तो इसमें पेरिस का जिक्र कैसे नहीं किया जा सकता है. पेरिस को रोमांस के लिए आइडियल डेस्टिनेशन माना जाता है. वहां जाने वालों का कहना है कि पेरिस की हवा में ही रोमांस है. यहां आने के बाद कपल्स के बीच की सारी टेंशन छू हो जाती है और सिर्फ बच जाता है प्यार ही प्यार. लेकिन इन दिनों ये रोमांटिक टूरिस्ट डेस्टिनेशन अजीबोग़रीब समस्या से जूझ रहा है. यहां बेड बग्स यानी खटमलों ने हमला कर दिया है.
ना करें ट्रिप प्लान
जी हां, इस रोमांटिक शहर में इन दिनों खटमलों का हमला जारी है. शहर के लगभग हर होटल, रेस्त्रां और यहां तक कि सिनेमा हॉल में भी खटमल भारी मात्रा में मौजूद दिखाई दे रहे हैं. ये अपने सम्पर्क में आए हर इंसान को काट रहे हैं. समस्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अब अधिकारियों को इसके सॉल्यूशन के लिए आगे आना पड़ा है. सोशल मीडिया पर इस फ्रेंच सिटी की समस्या का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. यहां आने वाले टूरिस्ट्स इनसे परेशान होकर अपनी ट्रिप बीच में ही कैंसिल कर रहे हैं.
ट्रेन और बस भी नहीं अछूते
ये कीड़े पूरे शहर में ही फ़ैल गए हैं. होटल के कमरे तो छोड़ ही दीजिये, अगर आपने यहां बस और ट्रेन से सफर किया, तब भी आपको खटमल काट लेंगे. लोगों का खून पीने वाले ये कीड़े भारी मात्रा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट्स में भी आपको मिल जाएंगे. फ्रेंच ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर क्लीमेंट ब्यूने ने बताया कि उन्हें इस समस्या के बारे में जानकारी मिली है. जल्द ही वो मीटिंग करके इसका सॉल्यूशन निकालने की तैयारी करेंगे. तब तक टूरिस्ट्स यहां आना अवॉयड ही करें.
Next Story