जरा हटके

भालू को मिला GoPro कैमरा, फिर हुआ कुछ ऐसा

Gulabi
4 Oct 2021 11:53 AM GMT
भालू को मिला GoPro कैमरा, फिर हुआ कुछ ऐसा
x
हमारी तरह जानवर भी बहुत उत्सुक होते हैं। वे आस-पास की चीजों के बारे में जानना और समझना चाहते हैं

हमारी तरह जानवर भी बहुत उत्सुक होते हैं। वे आस-पास की चीजों के बारे में जानना और समझना चाहते हैं। इंसान तो सूचना के साधनों और लोगों की मदद से अपने आस-पास के परिवेश और चीजों के बारे में जान लेता है। लेकिन जानवर अपनी देखने, सुनने, सूंघने और महससू करने की शक्ति के सहारे ही ऐसा करते हैं। इसका एक खूबसूरत उदारण सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो है, जिसमें आप देख सकते हैं कि जब एक भालू को कैमरा मिलता है तो वह उसे जानने की प्रक्रिया के दौरान ना सिर्फ कैमरे को ऑन कर देता है बल्कि उससे एक वीडियो भी फिल्माने में कामयाब रहता है।


इस दिलचस्प वीडियो को ट्विटर पर @NE0NGENESlS नाम के यूजर ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों… भालू को एक गो प्रो मिला और उसने ऑन कर दिया।' बता दें, वीडियो को आर्टिकल लिखने तक 16 लाख व्यूज, 1 लाख 84 हजार से अधिक लाइक्स और 27 हजार से ज्यादा रीट्वीट्स मिल चुके हैं।
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि भालू बर्फ पर पड़े गोप्रो कैमरा को बार-बार हाथ और मुंह से छू रहा है। वो शायद समझने की कोशिश कर रहा है कि आखिर ये क्या बला है? लेकिन इस दौरान कैमरा ऑन हो जाता है और रिकॉर्डिंग भी शुरू हो जाती है। फिर क्या… भालू के सारे एक्शन कैमरे में कैद हो जाते हैं।
असल में, घटना का वीडियो फेसबुक यूजर Dylan Schilt ने 22 सितंबर को शेयर किया था। उन्होंने बताया, 'पिछले हफ्ते जब मैं शिकार पर गया तो मुझे एक GoPro मिला, जो Snowmobiling (बर्फ में गाड़ी चलाना) के दौरान गिर गया था। मैं रूम पर पहुंचा और उसे चार्ज किया। GoPro को ऑन कर मैंने जो देखा उस पर विश्वास नहीं हुआ। लगभग चार महीने पड़े रहने के बाद एक बड़े से काले रंग के भालू को वो मिला था। गजब तो यह है कि भालू ने ना सिर्फ उसे ऑन करने में कामयाब रहा बल्कि उसके साथ खेलते हुए रिकॉर्डिंग भी शुरू दी। मैंने पहले ऐसा कुछ नहीं देखा था।'
Next Story