जरा हटके

कड़कती सर्दी में नहाने जुगाड़! गर्म पानी बार-बार हुआ ठंडा...तो बच्चे ने किया ऐसा...देखें VIDEO

Gulabi
30 Dec 2020 8:29 PM IST
कड़कती सर्दी में नहाने जुगाड़! गर्म पानी बार-बार हुआ ठंडा...तो बच्चे ने किया ऐसा...देखें VIDEO
x
सर्दी बढ़ती जा रही है, इंसान का मन करता है कि बस रजाई में बैठा रहे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सर्दी बढ़ती जा रही है, इंसान का मन करता है कि बस रजाई में बैठा रहे। पर जब नहाने की बारी आती है तो कपड़े उतारते ही दिन में तारे दिखने लगते हैं। फिर बाल्टी में पड़ा गर्म पानी आधा तो आते ही ठंडा हो जाता है। करें तो करें क्या? गर्म पानी हमेशा कम ही पड़ता है। ये दिक्कत बड़ी आम है। एक वीडियो सामने आया है। एक बच्चे ने इसमें कर लिया है जुगाड़। और ये जुगाड़ उनको देखना चाहिए जिन्हें लगता है कि नहाने के लिए फिर से गर्म पानी कम पड़ गया।



पकंज सिंह राजपूत जोकि आईएफएस ऑफिसर हैं, उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है। वो लिखते हैं, 'आवश्यकता अविष्कार की जननी है।' होता ये है कि इस वीडियो में एक बालक दिखता है। वो एक बड़ी सी कढ़ाई में बैठा है। इसके नीचे जल रही है आग। वो उसी पर बैठकर नहा रहा है।


Next Story