जरा हटके
सड़क पर चल रही आंटी घबराई, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
16 Jun 2021 1:31 PM IST

x
जब भी आप खतरनाक जानवर को अपने आसपास देखते हैं तो आपकी डरकर मारे हालत खराब हो जाती है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | जब भी आप खतरनाक जानवर को अपने आसपास देखते हैं तो आपकी डरकर मारे हालत खराब हो जाती है. आप तुरंत उससे पीछा छुड़ाने के लिए बिना सोचे कहीं भी भागना शुरू कर देते हैं. किसी भी कंडिशन में आप उससे छुटकारा पाने के लिए चिल्लाना भी शुरू कर देते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला के पास खतरनाक जानवर दौड़ने लग जाता है और उससे पीछे छुड़ाने के लिए वह बीच सड़क पर ही दौड़ने लग जाती है.
दुकान के अंदर बड़ी छिपकली जैसा
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि संभवत: लॉकडाउन के कारण सड़क पर सन्नाटा छाया होता है और चारों ओर दुकानें बंद होती हैं. तभी उनमें से एक दुकानदार को भनक लगती है कि दुकान के अंदर बड़ी छिपकली जैसा कुछ है, जिसे बाहर निकालने के लिए दुकानदार ने अपने शटर को खोला. तभी वह जानवर बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लग जाता है.
सड़क पर चल रही आंटी घबराई
जैसे ही वह डरावना जानवर बाहर निकलता है तो बीच सड़क पर चल रही एक आंटी की तरफ दौड़ने लग जाता है. आंटी अपनी जान बचाने के लिए डरकर भागना शुरू कर देती है. हालांकि कुछ ही सेकंड में जानवर अपना रास्ता बदलकर कहीं और चला जाता है. हालांकि इस दौरान आंटी की हालत देखने लायक थी.
Next Story





