जरा हटके
शादी में दूल्हे के संग बैठी दुल्हन ने कैमरे की ओर देख किया इस तरह इशारे, वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
6 Jun 2021 11:12 AM IST

x
अक्सर आप ने देखा होगा कि कुछ समय पहले तक शादी वाले दिन दुल्हन अक्सर चुपचाप रहती है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अक्सर आप ने देखा होगा कि कुछ समय पहले तक शादी वाले दिन दुल्हन अक्सर चुपचाप रहती है. वो शर्म और हया का पुतला बन जाती हैं. लेकिन उन्हें भी बाकी सबकी तरह खुलकर इंजॉय करने का हक है. वह भी अपनी शादी में मस्ती कर सकती है, लोग क्या कहेंगे इस बारे में सोचे बिना खुलकर हंस सकती है. अब जमाना बदल भी रहा है और कई लड़कियां अपनी शादी में खुलकर मस्ती और फन कर रही है
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस दुल्हन के वीडियो को ही देख लीजिए. इस वीडियो में दूल्हा दुल्हन मंडप में बैठे हुए हैं. रस्में लगभग शुरू हो गई है. इस बीच दुल्हन जैसे ही कैमरे वाले को देखती है तो चेहरे से अलग अलग पोज़ देना शुरू कर देती है. कैमरे के सामने हर दुल्हन अच्छा दिखना चाहती है. इसलिए वह तरह तरह के पोज देती रहती है. लेकिन यहां इस दुल्हन ने कैमरे के सामने जिस तरह के इशारे किए उसे देख हर कोई हैरान रह गया.
देखें Video:
शुरुआत में तो समझ नहीं आता है कि दुल्हन कैमरामैन को ऐसे एक्सप्रेशन क्यों दे रही है. लेकिन बाद में पता चलता है कि वह तो बस अपनी फोटो अच्छी आए इसलिए चेहरे से कुछ अदाएं बिखेर रही थी. कभी वह आंखें मटकाती है तो कभी पाउट बनाती है. इसके साथ ही वह हाथों से विक्टरी साइन भी बनाती है. इस दौरान बैकग्राउंड में 'हाय रामा ये क्या हुआ…' सॉन्ग चल रहा होता है. दुल्हन के यह एक्सप्रेशन सोशल मीडिया पर भयंकर तरीके से वायरल हो रहे हैं.
Next Story





