जरा हटके

जैसे ही दूल्हे ने कहा 'कबूल है', ख़ुशी से बेकाबू हुई दुल्हन, देखें वीडियो

Gulabi
27 May 2021 11:19 AM GMT
जैसे ही दूल्हे ने कहा कबूल है, ख़ुशी से बेकाबू हुई दुल्हन, देखें वीडियो
x
इंसान की लाइफ में शादी का दिन बड़ा मायने रखता है

इंसान की लाइफ में शादी का दिन बड़ा मायने रखता है। दूल्हा-दुल्हन दोनों को ही पूरी लाइफ वो सारे पल याद रहते हैं कि कैसे कौन से रीति-रिवाज कैसे सेलिब्रेट किए गए थे। इन खूबसूरत यादों से ही तो एक प्यारे से कपल का प्यारा सा जीवन बनता है। पर कई बार वो यादें ऐसी होती हैं कि दुनिया को ही याद रह जाती हैं। एक दूल्हा-दुल्हन शादी कर रहे थे। इसी बीच दुल्हन का एक्साइमेंट लेवल काफी हाई हो गया और फिर उसने प्यारी सी हरकत कर दी।

दरअसल, एक शख्स शादी पढ़वा रहा है। जैसे ही दूल्हा कहता है कि उसे ये शादी कबूल है तो दुल्हन बहुत ज्यादा खुश हो जाती है। खुशी के मारे वो दूल्हे को हग कर लेती है। फिर वो उसे किस कर देती है। शादी में मौजूद सारे लोग बड़े खुश होते हैं। हर कोई दुल्हन को ऐसे देखकर एक पल को हैरान होता है, तो दूसरे ही पल खुश।

इस वीडियो का कैप्शन दिया गया है, 'अभी तक की सबसे खुश वाइफ।' न्यूज लिखे जाने तक इसे 27 हजार तो व्यूज मिल चुके हैं। दुल्हन की खुशी आप इस वीडियो में देख सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जब भी मियां बीवी में टक्कर हो तो इस वीडियो को देख लें।' वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, 'कबूल किया तो डरना क्या।'
Next Story