शॉर्टकट संस्कार पर गुस्सा हुई महिला, वायरल वीडियो देखें फिर क्या हुआ
![शॉर्टकट संस्कार पर गुस्सा हुई महिला, वायरल वीडियो देखें फिर क्या हुआ शॉर्टकट संस्कार पर गुस्सा हुई महिला, वायरल वीडियो देखें फिर क्या हुआ](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/05/07/1046397--.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह वीडियो भले ही हास्यास्पद है, लेकिन ज्ञानप्रद है। आधुनकिता की दौड़ में युवावर्ग धर्म और संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। इस वीडियो में शॉर्टकट संस्कार को आइना दिखाने की कोशिश की गई है। सनातन धर्म में सदियों से पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रथा है। इस प्रथा में छोटे अपने से बड़ों को पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। गुरुकुल में शिष्य अपने गुरु के पैर छूकर प्रणाम करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस मौके पर बड़े आशीष और आशीर्वाद के साथ शुभकामनाएं देते हैं। ऐसा तब होता है जब लोग पहली बार किसी से मिलते हैं। साथ ही रोजाना सुबह में भी माता पिता के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रथा है।
#संस्कार में SHORTCUT pic.twitter.com/7Mc1jn1cav
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) May 4, 2021