जरा हटके

महंगी बेल्ट देखकर गुस्साई मां, VIDEO देख हंस-हंस के लोट पोट हो जाएंगे आप

Triveni
15 Jun 2021 11:13 AM IST
महंगी बेल्ट देखकर गुस्साई मां, VIDEO देख हंस-हंस के लोट पोट हो जाएंगे आप
x
क्या आपने कभी महंगा से महंगा या ब्रांडेड सामान खरीदने के बाद अपने पैरेंट्स को दिखलाया है?

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | क्या आपने कभी महंगा से महंगा या ब्रांडेड सामान खरीदने के बाद अपने पैरेंट्स को दिखलाया है? अगर ऐसा किया है तो आपको भी उनका जवाब जरूर मालूम हो कि इतना महंगा खरीदने की क्या जरूरत थी, इससे सस्ता और अच्छा मिल जाता है. कुछ ऐसा ही वायरल होने वाले एक वीडियो में देखा गया, जब एक लड़की ने अपनी मम्मी को महंगी बेल्ट की कीमत बताई. यह वीडियो देखने के बाद आप भी हंस-हंस के लोट पोट हो जाएंगे.

महंगी बेल्ट देखकर गुस्साई मां
इंस्टाग्राम यूजर चाबी गुप्ता ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी मां अनीता गुप्ता को गुची (Gucci) की बेल्ट खरीदने के बारे में बता रही है. चाबी ने जैसे ही इस बेल्ट की कीमत बतायी तो उसकी मां का रिएक्शन देखने लायक था. एक मिनट से अधिक समय के वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चाबी की मां बेल्ट के बारे में जानना चाहती हैं.

कीमत सुनते ही हुईं आग-बबूला
मां ने जैसे ही बेल्ट को उठाकर उसकी कीमत पूछी तो उनके होश फाक्ता हो गए. बेटी ने गुची की बेल्ट की कीमत 35,000 रुपए बताई, जैसे ही कीमत सुनी तो मां हैरान रह गई और कहने लगी कि यहां के मार्केट में 150 रुपए में मिल जाएंगे. इतना ही नहीं, उन्होंने रांची के दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा पहनी जाने वाली यूनिफॉर्म बेल्ट को इससे तुलना कर डाली. मां डांटना भी शुरू कर दी कि पैसे मिल जाए तो बर्बाद करने लग जाती हो. अपने मां के रिएक्शन को देखते हुए चाबी पूरे वक्त हंसती ही रहती है.


Next Story