जरा हटके

एक बुजुर्ग स्केटबोर्ड पर घूमता नजर आया, उम्र जान के रह जाएंगे हैरान - देखे video

Shiddhant Shriwas
12 Sept 2021 11:03 AM IST
एक बुजुर्ग स्केटबोर्ड पर घूमता नजर आया, उम्र जान के रह जाएंगे हैरान - देखे video
x
सोशल मीडिया पर एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक बुजुर्ग को स्केटबोर्ड पर घूमते हुए और मौसम का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सोशल मीडिया पर ज्यादातर समय कुछ न कुछ अजीब देखने या फिर सुनने को मिलता है, हालांकि इन वीडियोज का सोर्स इतना अच्छा होता है कि हमारे लिए भी इन वीडियोज पर विश्ववास कर पाना थोड़ा मुश्किल सा हो जाता है. अक्सर उन वीडियोज को देखकर सर घूमने लगता है, जिसमें कुछ बुजुर्ग नए और दिलचस्प काम करते नजर आते हैं. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक 73 साल का बुजुर्ग स्केटबोर्ड पर घूमता दिखाई दे रहा है.

इगोर नाम के 73 वर्षीय व्यक्ति ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में वह एक प्रो की तरह स्केटबोर्ड पर सड़कों पर झूमते और मौसम का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं! इस कमाल की क्लिप को मैक्स टिमुखिन (Max Timukhin) नाम के एक फोटोग्राफर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

कैप्शन के मुताबिक, इगोर 1981 से स्केटबोर्डिंग कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है वे बड़े ही ध्यान से और हर नियम का पालन करते हुए स्केटबोर्ड पर एन्जॉय कर रहे हैं. उनका यह वीडियो सभी को बेहद लुभा रहा है.

वीडियो पर काफी प्रतिक्रियां देखने को मिल रही है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इतने आराम से आखिर कौन स्केटबोर्ड पर घूम सकता है' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वीडियो को देख विश्ववास नहीं कर पा रहा हूं' तीसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'इतनी उम्र में ये अंकल जी जिंदगी जी रहे हैं' इसके अलावा कुछ हार्ट इमोटिकॉन शेयर कर रहे हैं, तो कुछ शानदार कमेंट कर प्यार बरसा रहे हैं.

Next Story