जरा हटके

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने शेयर किया एक खूबसूरत VIDEO

Bharti sahu
18 Nov 2021 3:27 PM GMT
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने शेयर किया एक खूबसूरत VIDEO
x
अतंरिक्ष के अनसुलझे रहस्यों के बारे में वैज्ञानिक जानने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अतंरिक्ष के अनसुलझे रहस्यों के बारे में वैज्ञानिक जानने की कोशिश में जुटे हुए हैं। अतंरिक्ष को लेकर वैज्ञानिकों के शोध में नई-नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। अब इस बीच अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो शुक्र ग्रह के बारे में जानने के लिए शुरू किए जाने वाले 'दाविंची' (DAVINCI) मिशन का है। इस मिशन के माध्यम से नासा शुक्र के मौसम और सतह से संबंधित जानकारियां जुटाने की कोशिश है। इस खूबसूरत वीडियो के माध्यम से नासा ने इस मिशन के बारे में कई जानकारियां दी हैं। वैज्ञानिकों के पास शुक्र के ग्रह के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

इस मिशन को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा साल 2029 में लॉन्च करने वाली है। नासा की तरफ से 1990 के बाद से शुक्र ग्रह पर कोई मिशन नहीं भेजा गया है। इसको लेकर अंतरिक्ष वैज्ञानिकों में भी काफी उत्साह है।
जानिए मिशन को कैसे अंजाम देगा नासा
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के DAVINCI मिशन का पूरा नाम है डीप एटमॉस्फियर वीनस इन्वेस्टिगेशन ऑफ नोबल गैस, केमिस्ट्री, एंड इमेजिंग। इस मिशन को दो पार्ट में नासा के वैज्ञानिक पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं। पहले भाग में नासा का अतंरिक्षयान शुक्र ग्रह का परिक्रमा करेगा। इसके बाद अमेरिकी अतरिंक्ष एजेंसी अंतरिक्षयान से प्रोब को शुक्र ग्रह की सतह पर गिराएगी। पृथ्वी से शुक्र का वायुमंडल करीब 90 गुना अधिक घना है।कार्बन डाइऑक्साइड और सल्फ्यूरिक एसिड से शुक्र ग्रह के बादलों का मुख्य रूप से निर्माण होता है। अंतरिक्षयान से छोड़े जाने के बाद प्रोब धीरे-धीरे शुक्र की सतह पर जाएगा और इस समय प्रोब में लगाए गए सेंसर शुक्र के वातावरण की रीडिंग करेंगे। शुक्र के वायुमंडल में प्रोब ऑक्सीजन को खोजेगा जिससे पानी की उपस्थिति का संकेत मिलेगा।
शुक्र का तापमान
शुक्र की सतह की स्थिति धरती के नजदीकी दूसरे ग्रहों में सबसे ज्यादा कष्टकारक है। शुक्र ग्रह की सतह का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है, क्योंकि यह एक ग्रीन हाउस है। वैज्ञानिकों में इस बात को जानने में दिलचस्पी है कि क्या शुक्र ग्रह भी कभी रहने के योग्य था।





Next Story