जरा हटके

अजब गजब किस्से: शख्स के गले में घुसी 7 इंच की जिंदा मछली...

Triveni
4 Feb 2021 5:01 AM GMT
अजब गजब किस्से: शख्स के गले में घुसी 7 इंच की जिंदा मछली...
x
दुनिया में कई तरह के अजोबीगरीब केस डॉक्टरों के सामने आते जहां लोगों के पेट में कई तरह की चीजें चली जाती हैं। किसी के पेट में कील निकलती है

जनता से रिश्ता वेबडेसक | दुनिया में कई तरह के अजोबीगरीब केस डॉक्टरों के सामने आते जहां लोगों के पेट में कई तरह की चीजें चली जाती हैं। किसी के पेट में कील निकलती है तो कोई सिक्का निगल जाता है। लेकिन कोई जिंदा चीज किसी के पेट की बजाय गले से निकले तो क्या कहेंगे आप। यूं भी अगर आप मछली खाने के शौकीन हैं तो आप बेझिझक इस खबर को बिना पढ़े जा सकते हैं। लेकिन अगर आप अजब गजब किस्से जानने के शौकीन है तो ये मामला आपके दिल को तसल्ली देगा।

मामला कोलंबिया का बताया जा रहा है जहां डॉक्टरों ने 24 साल के युवक के गले से 7 इंच की जिंदा मछली निकाली। Yinksuk blog के मुताबिक ये युवक पीवीजे शहर में तालाब से मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने का कांटा डालकर ये बैठा ही था कि इसके कांटे में एक बड़ी मछली आ फंसी। इसने सावधानी से कांटा पास लाकर उस मछली को एक हाथ में पकड़ा और कांटा पानी में फिर से डाल दिया। इससे पहले कि ये हाथ में पकड़ी मछली को बाल्टी में डाल पाता। इसके कांटे में दूसरी मछली आ फंसी।
एक हाथ में मछली और कांटे में एक और मछली देखकर युवक का लालच जाग गया, वो हाथ की मछली छोड़े बिना कांटे में फंसी दूसरी मछली को भी हासिल करना चाह रहा था। तब उसने एक ऐसा आइडिया अपनाया जो उसके गले की फांस बन गया। उसने हाथ में पकड़ी मछली को मुंह में पकड़ा और दूसरी मछली को हाथ में पकड़ने की कोशिश करने लगा। तब शायद मुंह में रखी गई मछली को वो जगह पसंद नहीं आई और वो झटका मारकर युवक के गले में जा घुसी।
अब शख्स का बुरा हाल, वो दूसरी मछली को फेंक कर अस्पताल की ओर भागा, अस्पताल पहुंच कर वो सीधा डॉक्टर के पास पहुंचा औऱ इशारों में अपनी परेशानी बताने लगा क्योंकि गले में मछली फंसी होने के कारण वो बोल नहीं पा रहा था। उसका गला सूज चुका था और सांसें मद्मम पड रही थी।
डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसके गले का स्कैन किया जिसे देखकर वो हैरान रह गए। इसके गले में जिंदा मछली हिल डुल रही थी। तुरंत उसके गले में सर्जरी किए बिना मछली को निकालने की प्रक्रिया अपनाई गई। ये प्रोसेस का वीडियो वायरल हो रहा है जहां डॉक्टर औजार की मदद से युवक के गले से जिंदा मछली निकाल रहे हैं।


Next Story